फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If the goonda tax was stopped, the road was closed by uprooting the tracks.

गुंडा टैक्स बंद हुआ तो पटरियां उखाड़कर बंद कर दिया रास्ता

Thu, 11 Nov 2021 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
If the goonda tax was stopped, the road was closed by uprooting the tracks.
पुल पर पटरी डालकर गुंडा टैक्स वसूलते दबंग।
शीशगढ़ में बरगवां-पनवड़िया के बीच किच्छा नदी पर वसूली का मामला
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने गुंडा टैक्स वसूलने वाले सात के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
शीशगढ़। दुनका की तरह ही शीशगढ़ इलाके में बरगवां और पनबड़िया के बीच किच्छा नदी के टूटे पुल पर बल्ली फंटी की पटरी बनाकर गुंडा टैक्स की वसूली की जा रही थी। मगर दुनका में हुई कार्रवाई से पुलिस सक्रिय हुई तो दबंगों ने अस्थाई पुल को उखाड़कर ग्रामीणों का रास्ता बंद कर दिया। यह जानकारी में आने पर मानपुर चौकी इंचार्ज विनोद कुमार तोमर की तहरीर पर सात दबंग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पिछले दिनों किच्छा नदी में आई बाढ़ में बरगवां और पनबड़िया के बीच नवनिर्मित पुल का एक हिस्सा टूट गया था। इससे यहां आवागमन बंद हो गया था। मौके का फायदा कुछ दबंगों ने इस जगह पर बल्ली-फंटी लगाकर अस्थाई पटरी बनाकर आवागमन शुरू करा दिया। फिर यहां राहगीरों से प्रति व्यक्ति दस रुपये की अवैध वसूली शुरू कर दी। कई दिन से यह मामला चल रहा था। ऐसी ही स्थिति दुनका-बिहारीपुर मार्ग पर बहगुल नदी पर थी। मगर वहां कार्रवाई होने के बाद यहां की पुलिस भी हरकत में आई। इसके बाद दबंगों ने वसूली बंद कर दी और फिर सोमवार रात को यहां बनाया अस्थाई पुल उखाड़ ले गए।
विज्ञापन

आवागमन रुका तो पहुंची पुलिस
अस्थाई पुल उखाड़ ले जाने से लोगों का आवागमन बंद हो गया। मामला संज्ञान में आने पर मानपुर चौकी इंचार्ज विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और जांच में अवैध वसूली की पुष्टि हो गई। इसके बाद उन्होंने वसूली करने वालों के नाम पता किए और फिर मंगलवार शाम को शीशगढ़ थाने में बरगवां निवासी छोटे लाल, नन्हे लाल, सत्यवीर, मंगलसेन, तेज पाल, कुंवर सेन और राकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी दूरी से बचने को देते थे रुपये
लोगों ने बताया कि इस पुल से ब्लॉक शेरगढ़ और देवरनियां क्षेत्र के कई दर्जन गांवों का रास्ता जाता है। मानपुर से बरगवां होकर शेरगढ़ करीब 10 किलोमीटर पड़ता है और देवरनिया की दूरी 20 किलोमीटर है। वहीं, बहेड़ी या शाही होकर जाने पर 55 से 70 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इस वजह से वे लोग चुपचाप दस रुपये दे देते थे।
बनवाया वैकल्पिक रास्ता
दबंगों द्वारा अस्थाई पुल उखाड़ने से लोगों का आवागमन बंद हुआ तो तहसील प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया। इस पर बरगवां के प्रधान ओमकार गंगवार ने मंगलवार को ही ग्राम निधि से वैकल्पिक रास्ता बनवाने का काम शुरू कराया था, जो बुधवार को पूरा हो गया है।

शीशगढ़ क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा ग्रामीणों को परेशान करके रुपयों की वसूली की जा रही थी। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। - राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed