फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   If demands are not met, agitation will intensify: BKU

मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन होगा तेज : भाकियू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
If demands are not met, agitation will intensify: BKU
भारतीय किसान यूनियन (किसान) के नेतृत्व में किसानों का गौहनिया बाईपास पर चल रहा सत्याग्रह शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। आंदोलन कर रहे किसान नेताओं से तहसीलदार रोशनी सिंह सोलंकी व नायब तहसीलदार विजय कुमार ने सत्याग्रह स्थल पर आकर छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन लिया।
विज्ञापन

इसके बाद तहसील के अधिकारी पुलिस के साथ सरकारी नाले की पैमाइश कराने के लिए गड़रा गांव पहुंचे। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे किसान नेता राजीव चंदेल से तहसीलदार रोशनी सिंह ने कहा कि वह सभी समस्याओं का अतिशीघ्र समाधान करायेंगी। समाधान का ठोस आश्वासन न मिलने पर सत्याग्रह पर बैठे किसानों ने कहा कि जब तक मांगें नहीं पूरी होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय महासचिव डाॅ. बीके सिंह, प्रदेश महासचिव राकेश सिंह, विश्व नाथ प्रताप सिंह ने सत्याग्रह आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि यदि बारा प्रशासन न्याय नहीं करता तो आंदोलन और तेज किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे दिन सत्याग्रह में मंडल महासचिव धर्मेंद्र पटेल, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा मंजू राज आदिवासी, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा बसंत बहादुर बिंद, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रीना गौतम, ब्लाॅक अध्यक्ष कौंधियारा रामू भारतीया, इंद्रजीत पटेल, राम किशुन आदिवासी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed