फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ID cards will be issued to secondary school teachers

माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को जारी होगा पहचान पत्र

Wed, 21 Jan 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 21 Jan 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए शासन ने प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को शासन की ओर से पहचान पत्र जारी करने का निर्णय लिया गया है। यूपी बोर्ड के सचिव अमर नाथ वर्मा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पहचान पत्र के लिए शिक्षकों का डाटा, प्रधानाचार्यों की ओर से बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध कराए गए विवरण से लिया जाएगा।
विज्ञापन


सचिव ने पहचान पत्र शुद्ध हों इसके लिए वेबसाइट पर अध्यापकों का विवरण पूर्णरूपेण शुद्ध एवं स्पष्ट जारी करने का आदेश दिया है। सचिव ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि बोर्ड की ओर से उपलब्ध कराई गई यूजर आईडी एवं पासवर्ड से बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in को खोलकर अपने विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों केविवरण एवं उनकी फोटो को जांच कर पूरी तरह से अपडेट कर लें। अध्यापकों के विवरण में उनके स्नातक एवं परास्नातक के विषयों के विवरण देना जरूरी है। इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट 25 जनवरी तक खुली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed