फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ICSE Result: Aditya Jaiswal of St. Joseph's College topped the school in the ICSE 10th examination

ICSE Result : 10वीं में अनुष्का तो 12वीं में प्रखर 99 फीसदी अंक पाकर बने टॉपर, छात्रों में खुशी की लहर

Wed, 30 Apr 2025 12:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 30 Apr 2025 12:56 PM IST
सार

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने बुधवार को कक्षा 10वीं आईसीएसई व 12वीं आईएससी का परिणाम घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
ICSE Result: Aditya Jaiswal of St. Joseph's College topped the school in the ICSE 10th examination
अनुष्का मलिक, सेंट मैरीज कॉन्वेंट स्कूल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने बुधवार को कक्षा 10वीं आईसीएसई व 12वीं आईएससी का परिणाम घोषित कर दिया गया। इसमें सेंट जोसेफ कॉलेज के 12वीं के छात्र प्रखर कनौजिया ने 99 फीसदी अंक और एसएमसी की 10वीं की छात्रा अनुष्का मलिक ने भी 99 फीसदी अंक पाकर स्कूल में टॉप किया है।

विज्ञापन


आईसीएसई की ओर से इस वर्ष 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 18 फरवरी से 27 मार्च और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 13 फरवरी से पांच अप्रैल तक किया गया था। प्रखर को गणित में 100, रसायन विज्ञान में 98, कंप्यूटर व अंग्रेजी में 99 और भौतिक विज्ञान में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। वहीं, छात्रा अनुष्का मलिक को अंग्रेजी में 99, इतिहास में 100, कंप्यूटर में भी 100 अंक मिले हैं। गर्ल्स हाईस्कूल एंड कॉलेज की चार छात्राओं को 96 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त हुए। इसी तरह अन्य स्कूलों में भी छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद स्कूलों में जश्न का माहौल रहा। स्कूलों में मिठाइयां बांटी गईं।

विज्ञापन

इंजीनियर बनने का है सपना

सेंट जोसेफ कॉलेज में पढ़ने वाले 12वीं के छात्र प्रखर कनौजिया ने 99 फीसदी अंक पाकर कॉलेज में टॉप किया है। उन्होंने बताया कि मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा है कि कॉलेज में टॉप किया हूं। झलवा के रहने वाले प्रखर रोजाना सात से आठ घंटे लगातार पढ़ाई करते हैं। पिता डॉ. मनोज कुमार कनौजिया और माता डॉ. उषा कनौजिया दोनों ही डॉक्टर हैं। वर्ष 2024 में कक्षा 10वीं में 96.4 प्रतिशत अंक मिले थे। वह कहते हैं, इस मुकाम पर कॉलेज के प्रधानाचार्य और शिक्षकों की वजह से पहुंचा हूं। सपना इंजीनियर बनने का है।

प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं अनुष्का

सेंट मेेरीज कॉन्वेंट की अनुष्का मलिक ने दसवीं की परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। अंग्रेजी में 99, इतिहास में 100 और कंप्यूटर में भी 100 अंक मिले हैं। भविष्य में प्रशासनिक सेवा में अपना कॅरिअर बनाना चाहती हैं। सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी हैं। पिछले छह साल से अनुष्का और उनके माता-पिता टीवी नहीं देखते हैं। उनका कहना है टीवी देखने से दिमाग भटकता है। समाचारपत्र को पढ़ना पसंद करती हैं। 12वीं की पढ़ाई अनुष्का गणित वर्ग से करेंगी। खाली समय में किताबों को पढ़ना पसंद है। उन्होंने बताया कि मेरे अच्छे अंक आने से पिता विशाल और मां सुनैना के चेहरे की खुशी से बढ़कर कुछ नहीं है।


विज्ञापन

ऋषिका को डॉक्टर है बनना

सेंट मेरीज कान्वेंट स्कूल की ऋषिका सक्सेना ने 10वीं में 97.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। पिता अमित एलआईसी में डीओ और माता कृति शिक्षिका हैं। उन्होंने बताया कि वे हमेशा पढ़ाई में सहयोग करते हैं। डॉक्टर बनने का सपना है। इसके लिए पूरे मनोयोग से पढ़ाई करूंगी। नियमित अध्ययन को सफलता का मंत्र बताती हैं। महात्मा गांधी के विचार उन्हें हमेशा प्रेरित करते हैं। उनसे संबंधित साहित्य को पढ़ना पसंद करती हैं। वर्तमान नेताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पसंद करती हैं।

विज्ञापन

आईआईटी कर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाने का है सपना

सेंट जोसेफ कॉलेज के आदित्य जायसवाल ने 10वीं में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। विज्ञान, हिंदी और इतिहास में 100-100 अंक प्राप्त किए हैं। गणित में 97 और विज्ञान में 99 अंक आए हैं। आईआईटी कर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाना चाहते हैं। इसके बाद तैयारी कर प्रशासनिक सेवा में भी जाने के इच्छुक हैं। खाली समय में क्रिकेट खेलना पसंद है। महेंद्र सिंह धोनी पसंदीदा खिलाड़ी हैं। अपनी सफलता का श्रेय पिता मनोज और मां विजेता जायसवाल को देते हैं। संगीत में भी रुचि रखते हैं। घर पर पियानो बजाते हैं।

आईएएस बनने का सपना है: आद्या

गर्ल्स हाईस्कूल एंड कॉलेज (जीएचएस) की 10वीं की छात्रा आद्या शुक्ला ने 97.2 फीसदी अंक पाकर स्कूल में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। नैनी के रहने वाले राजीव शुक्ला की बेटी आद्या बताती हैं कि पिता प्रवक्ता है। जबकि मां उमा शुक्ला परिषदीय विद्यालय में शिक्षिका हैं। आद्या का सपना आईएएस बनने का है। इन्हें नृत्य पसंद है। जबकि आदर्श पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम हैं।

इंजीनियर बनकर माता-पिता का पूरा करूंगी सपना

जीएचएस की नित्या गुप्ता ने 10वीं में 97.80 फीसदी अंक पाकर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया है। चौक के बादशाही मंडी निवासी अधिवक्ता विक्रांत गुप्ता की बेटी नित्या ने बताया कि रोजाना पांच से छह घंटे पढ़ाई करती हूं। अंग्रेजी, इतिहास और कंप्यूटर साइंस विषय में 100–100 अंक मिला है। सपना इंजीनियर बनने का है। मैंने टॉप किया तो दादी मंजुला रानी गुप्ता भी स्कूल आकर मुझे बधाई दीं।

वैज्ञानिक बनकर करूंगी देश का नाम रोशन

जीएचएस की भाव्या पांडेय ने 12वीं में 97.75 (पीसीएम) में फीसदी अंक पाकर स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। स्लोरी की रहने वाली भाव्या ने बताया कि दिवंगत नाना महेंद्र चतुर्वेदी को आइडियल मानती हूं। वह ऑडिट ऑफिसर थे। उन्हीं से मैंने काफी कुछ सीखा है। रोजाना सात से आठ घंटे पढ़ाई करती हूं। भाव्या बताती हैं कि वैज्ञानिक बनकर देश का नाम रोशन करूंगी। अब इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लेना है।

कॉमर्स में 96.50 अंक पाकर बनी टॉपर

गर्ल्स हाईस्कूल एंड कॉलेज की शिवी चावला ने 12वीं कॉमर्स में 96.50 फीसदी अंक पाकर स्कूल में नाम रोशन किया। सुलेमसराय की रहने वाली शिवी ने बताया कि रोजाना चार से पांच घंटे पढ़ाई करती हूं। भविष्य में शिक्षक बनना चाहती हूं। ताकि अपना और अपने कॉलेज का नाम रोशन कर सकूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed