{"_id":"5d9782d58ebc3e93c81665b6","slug":"ias-abhay-singh-s-father-disputed-with-maternal-uncle-over-property-case-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: संपत्ति को लेकर आईएएस अभय सिंह के पिता का सगे मामा से हुआ विवाद, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: संपत्ति को लेकर आईएएस अभय सिंह के पिता का सगे मामा से हुआ विवाद, मुकदमा दर्ज
Fri, 04 Oct 2019 11:05 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: Abhishek Singh
Updated Fri, 04 Oct 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
एफआईआर (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
चर्चित आईएएस अभय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सिविल लाइन स्थित संपत्ति को लेकर सगे मामा से ही उनके पिता का विवाद हो गया, पिता के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आईएएस अभय सिंह के पिता का मेडिकल कराने के बाद भाजपा नेता समेत पांच नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। भाजपा नेता ने भी पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
नगर कोतवाली के सिविल लाइन चौकी के करीब ही सिटी पैलेस स्थित है। जहां कुछ दिनों से आईएएस अभय सिंह के पिता अमरेंद्र बहादुर सिंह अपने परिवार के साथ आकर रुके हैं। अभी तक पैलेस की देखभाल उनके मामा और भाजपा नेता रवि सिंह करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
आईएएस अभय सिंह के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी कि रवि सिंह उनके बेटे अंशुमान सिंह, मुन्ना, विजय सिंह, अरविंद तिवारी और तीन अज्ञात लोगों ने उनकी संपत्ति पर कब्जा करने की नियत से मारपीट की।
भाजपा नेता उन लोगों को मकान में रहने से मना कर रहे हैं, जबकि मकान उनकी संपत्ति है। पुलिस ने रात में ही उपरोक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
दूसरी ओर भाजपा नेता रवि सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह गुरुवार की रात अपने होटल के काउंटर पर थे। इस बीच उनके बहनोई अमरेंद्र बहादुर सिंह अपने आईएएस बेटे अभय सिंह व बहू और पांच छह अन्य लोगों के साथ पहुंचे। उन लोगों ने जान से मारने की नियत से उन पर हमला कर दिया।
अभय सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर सटा दिया। बीच-बचाव करने के लिए उनका बेटा दौड़ा तो उन्हें भी मारापीटा। कर्मचारियों के आने पर उनकी जान बची। कोतवाली में तहरीर देने के बाद भी पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही।
नगर कोतवाल सुरेंद्रनाथ ने बताया कि संपत्ति को लेकर मारपीट की घटना हुई थी। मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। भाजपा नेता की कोई तहरीर मिली नहीं है।