फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Husband unnatural misconduct, report

पति ने किया अप्राकृतिक दुराचार, रिपोर्ट

Fri, 10 Nov 2017 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 10 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
Husband unnatural misconduct, report
सांकेतिक तस्वीर
पश्चिमशरीरा इलाके की एक विवाहिता का जीवन साथी हैवान बन गया। सप्ताह भर पहले उसके साथ अप्राकृतिक दुराचार किया। विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीट दिया। पति की हैवानियत से खफा विवाहिता मायके पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। बुधवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने बताया कि उसका जीवन साथी हैवान बना है। सप्ताह भर पहले आधी रात उसने जबरन अप्राकृतिक दुराचार किया। मना करने के बाद भी वह नहीं माना। मनमानी का विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा गया। इसके बाद दूसरे दिन घर से निकाल दिया। मायके पहुंच आपबीती परिजनों को बताई वह सन्न रह गए।
विज्ञापन


जीवन साथी की हैवानियत से आजिज पीड़िता बुधवार को पिता के साथ थाने पहुंची। देर शाम पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ ने बताया कि पीड़िता ने पति पर ही रेप का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर पति की हैवानियत के बाद से पीड़िता डरी-सहमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed