फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Husband thrown on divider in front of wife in Civil Lines, dies

Prayagraj News: सिविल लाइंस में पत्नी के सामने पति को डिवाइडर पर पटका, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Husband thrown on divider in front of wife in Civil Lines, dies
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात महिला के सामने पति गुड्डू (34) को डिवाइडर पर पटक कर मार डाला गया। घटना रेलवे स्टेशन गेट नंबर–छह पुल के पास की है। मामूली बात को लेकर शराब के नशे में आरोपी और मृतक की पत्नियों के बीच आपस में विवाद हुआ था। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने सुलेमान और उसकी पत्नी अंजलि को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


शाहगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले गुड्डू और उसकी पत्नी चांदनी शुक्रवार रात रेलवे स्टेशन सिविल लाइंस की तरफ गए थे। इसी बीच बेली के रहने वाले सुलेमान और उसकी पत्नी अंजलि आपस में लड़ रहे थे। लेकिन, इसी दौरान चांदनी और अंजलि के बीच आपस में विवाद शुरू हो गया। मामला इतना बढ़ा कि सुलेमान और गुड्डू भी आपस में लड़ पड़े।
विज्ञापन

एक ने दूसरे को जमकर पीटने के साथ ही उसका सिर डिवाइडर पर पटक दिया, जिससे मौके पर गुड्डू की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर सुलेमान व अंजली को पकड़ लिया है। थाना प्रभारी सिविल लाइंस रामाश्रय यादव ने बताया कि शराब के नशे में दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हुआ था। आरोपियों को पकड़कर थाने में लाया गया है, पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed