Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Husband sentenced to life imprisonment for murdering wife and unborn child; they had set him on fire

Court : पत्नी व गर्भस्थ शिशु की हत्या के मामले में पति को आजीवन कारावास, मिट्टी का तेल डालकर लगा दी थी आग

Thu, 09 Oct 2025 06:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Oct 2025 06:00 PM IST
सार

जिला अदालत ने मिट्टी का तेल डालकर पत्नी और गर्भस्थ शिशु की जलाकर हत्या करने के मामले में ग्राम गजिया इब्राहिमपुर, झूंसी निवासी पति संदीप भारतीया को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
Husband sentenced to life imprisonment for murdering wife and unborn child; they had set him on fire
court - फोटो : ANI

विस्तार

जिला अदालत ने मिट्टी का तेल डालकर पत्नी और गर्भस्थ शिशु की जलाकर हत्या करने के मामले में ग्राम गजिया इब्राहिमपुर, झूंसी निवासी पति संदीप भारतीया को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार मिश्रा द्वितीय ने एडीजीसी टीएन दीक्षित को सुनकर दिया है।

विज्ञापन


सरायइनायत के ग्राम दक्षिणी कोटवा, जमुनीपुर निवासी वादी पवन कुमार ने 21 मार्च 2019 को झूंसी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि उनकी बहन आरती भारतीया की शादी संदीप भारतीया के साथ 2015 में हुई थी। 21 मार्च 2019 को संदीप भारतीया ने अन्य सह-अभियुक्तों के साथ मिलकर उसकी नौ माह की गर्भवती बहन आरती पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। स्वरूप रानी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


आरोपी संदीप भारतीया उर्फ टूटे ने अपने बयान में आरोपों से इन्कार किया। दावा किया कि उसकी पत्नी आरती ने स्वयं मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली और मौत हो गई। वहीं कोर्ट ने गवाहों के बयान और मृत्यु से पूर्व दिए गए पीड़िता के बयान के आधार पर उसके दावे को खारिज कर दिया। न्यायालय ने अभियोजन पक्ष के मौखिक और दस्तावेजी साक्ष्यों की विवेचना के बाद पाया कि मृतका के ससुराल में उक्त आपराधिक घटना घटित हुई थी। कोर्ट ने पति को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed