Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Husband Murdered wife grandmother and blame wife lover, arrested

यूपी: पत्नी के प्रेमी को फंसाने के लिए पति ने किया ऐसा काम, पुलिस भी रह गई हैरान

Wed, 02 Jan 2019 09:01 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Wed, 02 Jan 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
Husband Murdered wife grandmother and blame wife lover, arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी रत्नेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

यमुनापार के खीरी थाना क्षेत्र के कौंदी गांव में एक हफ्ते पहले हुई चमेली देवी की हत्या का खुलासा हो गया। चमेली देवी को उसके ही दामाद ने मारा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पत्नी के प्रेमी को फंसाने के लिए हत्या की थी। आरोपी को एक जनवरी की रात गिरफ्तार कर लिया गया था। उसने जुर्म स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन

 
कौंदी गांव में चमेली देवी (70) की 27 दिसंबर की रात हत्या कर दी गई थी। चमेली देवी के सिर में चोट लगा था। ब्लाइंड मर्डर के खुलासे में जुटी पुलिस को वहीं से सुराग मिला। वहां पर पंकज नाम के शख्स की फोटो और मोबाइल नंबर एक कागज में लिखा था। बस इसी के सहारे पुलिस कातिल रत्नेश कुमार तक पहुंच गई। एसपी यमुनापार दीपेंद्र चौधरी के मुताबिक कौंदी गांव का ही रहने वाला रत्नेश कुमार पड़ोस की रहने वाली चमेली देवी की पोती रोशनी (परिवर्तित नाम) से प्यार करता था।
विज्ञापन


घर वालों से बताए बिना वह रोशनी को भगा ले गया था। बाद में रत्नेश और रोशनी ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। रत्नेश पत्नी को करेली के करेलाबाग लेकर चला आया। यहीं वह मजदूरी कर जीवन चलाने लगा। इसी दौरान रोशनी की नजदीकी रत्नेश के साथ काम करने वाले पंकज से बढ़ गई। 24 दिसंबर को रोशनी पंकज के साथ रैपुरा मिर्जापुर चली गई। उसने फोन पर साफ कह दिया कि वह अब पंकज के साथ रहेगी। इसके बाद ही रत्नेश ने पूरा षड्यंत्र रचा। 27 की रात वह कौंदी गांव पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां रोशनी की दादी चमेली देवी से कहा कि वह फोन मिलाकर उसे समझाए। उसने फोन मिलाकर चमेली देवी से बात कराई तो उन्होंने कह दिया कि वह पंकज के साथ ही रहे। रत्नेश बहुत बदमाश है। इसके बाद रत्नेश ने चमेली देवी के सिर को चारपाई के पाये से कई बार लड़ाया जिससे उनकी मौत हो गई। पंकज को फंसाने के लिए उसकी फोटो और एक पन्ने पर उसका मोबाइल नंबर लिख दिया। पुलिस इसी नंबर से पंकज तक पहुंची फिर रत्नेश तक। एसपी के मुताबिक रत्नेश को एक जनवरी की रात कौंदी पुल के पास से तमंचे और दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed