फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Husband died after hearing the news of his wife's death, funeral procession of husband and wife was taken

Prayagraj : पत्नी की मौत की खबर सुन पति की चली गई जान, एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी

Thu, 31 Jul 2025 01:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 31 Jul 2025 01:02 PM IST
सार

घूरपुर क्षेत्र के बगबना गांव में बुधवार को पत्नी की मौत की खबर सुन पति को भी दिल का दौरा पड़ गया। लोग जब तक कुछ समझ पाते पति की सांस थम गई। एक ही दिन में दो-दो अर्थियां उठने से घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Husband died after hearing the news of his wife's death, funeral procession of husband and wife was taken
घूरपुर में एक ही चिता पर पति-पत्नी का किया गया दाह संस्कार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

घूरपुर क्षेत्र के बगबना गांव में बुधवार को पत्नी की मौत की खबर सुन पति को भी दिल का दौरा पड़ गया। लोग जब तक कुछ समझ पाते पति की सांस थम गई। एक ही दिन में दो-दो अर्थियां उठने से घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार दारागंज घाट पर किया।

विज्ञापन

 

बगबना गांव निवासी अशोक कुमार शर्मा (60) पुत्र रामधारी शर्मा पिछले 10 वर्षों से गाजियाबाद में रहकर एक निजी कंपनी में काम थे। वह पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ रहते थे। उनके सथ चारों भी रह रहे थे। पिछले दो-तीन वर्षों से लक्ष्मी देवी बीमार थीं। इसके बाद सभी गांव चले आए। मंगलवार की रात लक्ष्मी की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे प्रयागराज के निजी अस्पताल ले गए। जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पत्नी की मौत की खबर सुनते ही अशोक भी बेहोश हो गए। उनके सीने में तेज दर्द उठा और उनकी भी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। दंपती को चार बेटे हैं। घटन के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पूरे इलाके में दंपती के बीच अटूट प्रेम की चर्चा होती रही। एक ही अर्थी पर दोनों की शवयात्रा निकली तो हर ओर आंखें नम दिखीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed