{"_id":"60218e3f8ebc3e74af5c31ab","slug":"hundreds-of-tickets-of-vande-india-canceled-passengers-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदे भारत के सैकड़ों टिकट निरस्त, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदे भारत के सैकड़ों टिकट निरस्त, यात्री हुए परेशान
Tue, 09 Feb 2021 12:47 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज जंक्शन के रास्ते वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के सैकड़ों टिकट रेलवे ने निरस्त कर दिए हैं। टिकट निरस्तीकरण की सूचना से जिन यात्रियों ने अपने आरक्षण वंदे भारत एक्सप्रेस में करवा रखे हैं वह खासे परेशान हैं। हालांकि रेलवे की ओर से संबंधित यात्रियों को उनका पूरा रिफंड देने की बात कही गई है।
दरअसल देश में निर्मित पहली सेमीहाई स्पीड ट्रेनवंदे भारत के कोच 45 दिनकी छुट्टी पर भेजे जा रहे हैं। इसके कोच के मेंटीनेंसका कार्य रेलवे द्वारा किया जाएगा।इस वजह से वंदे भारत एक्सप्रेस 16 फरवरी से 31 मार्च तक नहीं चलेगी। इसके स्थान पर रेलवे द्वारा तेजस एक्सप्रेस के कोच वाली दूसरी ट्रेन उसी समय एवं रूट पर चलेगी। पहले सूचना आई कि जिन यात्रियों के टिकट पहले से बुक हैं, उन्हें रेलवे द्वारा तेजस में दूसरी सीट आवंटित की जाएगी, लेकिन अब 16 फरवरी से 31 मार्च तक की अवधि के सभी टिकट रेलवे ने निरस्त कर दिए हैं।
इस बारे में एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि 16 से वंदे भारत नहीं चल रही है। इस वजह से उसमें 31 मार्च तक की अवधि वाले टिकट निरस्त हुए हैं। इसके स्थान पर तेजस एक्सप्रेस के कोच से युक्त दूसरी ट्रेन चलाने की तैयारी है। इसका नोटिफिकेशन अभी आया नहीं है। जैसे ही आएगा, यात्री उसमें अपना रिजर्वेशन करवा सकते हैं।