फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hundreds of people came in contact with infected employees of Bank of Baroda

बैंक आफ बड़ौदा के संक्रमित कर्मचारियों के संपर्क में आए सैकड़ों लोग

Mon, 29 Jun 2020 12:28 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 Jun 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of people came in contact with infected employees of Bank of Baroda
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जार्जटाउन स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में छह कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित मिलने से वहां गए लोगों पर भी खतरा मंडराने लगा है। सील किए जाने से पूर्व बीते 10 दिनों में बैंक में सैकड़ों ग्राहकों ने बैंकिंग संबंधी काम निपटाए हैं। मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से संपर्क में आने वाले लोगों की सूची मांगी गई है। इनमें करीब 25 से अधिक लोगों के बारे में जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन


जार्जटाउन स्थित बैंक ऑंफ बड़ौदा में आठ लोगों का स्टाफ है। छह लोगों की रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आ चुकी है। बैंक मैनेजर सहित दो लोगों की जांच के लिए नमूना भेजा गया है। उनकी रिपोर्ट अभी आनी है। स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव आ चुके लोगों के परिजनों और उनके संपर्क में आने वालों बैंक में आने-जाने वालों का विवरण भी मांगा है।

विज्ञापन

Hundreds of people came in contact with infected employees of Bank of Baroda
prayagraj news - फोटो : prayagraj
बैंक कर्मचारियों ने कुछ लोगों का विवरण दिया है। सूत्रों के मुताबिक कुछ बैंक कर्मचारी ऐसे भी हैं, जो छुट्टी के दिनों में दूसरे शहर स्थित अपने घर चले जाया करते थे और एक दो दिन बाद फिर आ जाया करते थे। इसलिए आधे से अधिक स्टाफ का यात्रा इतिहास भी है। कोरोना के नोडल इंजार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि बैंक से जुड़े कुल 20 लोगों की जांच हुई है। अभी रिपोर्ट आना बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed