फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   hundred of students got success after getting EWS reservation.

पहली बार मिला ईडब्ल्यूएस आरक्षण का लाभ, सफल हो गए सैकड़ों मेधावी

Wed, 01 May 2019 12:27 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
hundred of students got success after getting EWS reservation.
 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने IIT, NIT, NIT व कई इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित Jee Main-II परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है।

आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपलआईटी सहित अन्य केंद्रीय संस्थानों में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से घोषित जेईई मेंस के परिणाम में पहली बार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के छात्रों के लिए आरक्षण का लाभ दिया गया है। ईडब्ल्यूएस आरक्षण का लाभ पाकर शहर में बड़ी संख्या में छात्रों को जेईई मेंस में सफलता मिली है। एनटीए की ओर से जारी परिणाम में 10 फीसदी आरक्षण का लाभ पाकर कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए अच्छे संस्थान में प्रवेश की राह खुली है।

विज्ञापन


एनटीए की ओर से जारी परीक्षार्थियों की सूची में ईडब्ल्यूएस के कुल 43, 035 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। ईडब्ल्यूएस में महिला वर्ग से 9658, पुरुष वर्ग से 33377 परीक्षार्थी शामिल हैं। गुरुकुल क्लासेस के संजय सिंह ने बताया अपने शहर में भी कमजोर वर्ग के 100 से अधिक छात्रों ने 10 फीसदी आरक्षण का लाभ लेकर जनवरी में हुई परीक्षा की अपेक्षा रैकिंग में सुधार किया है। उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग के वह विद्यार्थी जो गरीब हैं, किसी कारण से मेरिट में नीचे रह जाते थे, अब ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू होने के बाद कटऑफ 78.21 पाकर सफल हो गए। जबकि सामान्य वर्ग का कटऑफ 89.75 है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद सामान्य वर्ग के गरीब छात्रों के लिए सफलता की राह आसान हुई है। विशेषज्ञ का कहना है कि ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के कटऑफ में मात्र चार अंक का अंतर है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में शामिल 608440 परीक्षार्थियों में से 297932 परीक्षार्थियों ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है।
विज्ञापन


जेईई में पहली बार ट्रांसजेंडर शामिल
सुप्रीम कोर्ट की ओर से ट्रांसजेंडर के लिए पुरुष अथवा महिला वर्ग से अलग पहचान दिए जाने के बाद अप्रैल में हुई जेईई में इस वर्ग के कुल तीन परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें सामान्य, ओबीसी एवं एससी वर्ग से एक-एक परीक्षार्थी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed