फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Human Resource Development Minister meets allahabad university teacher

मानव संसाधन विकास मंत्री से मिलेंगे इविवि शिक्षक

Thu, 07 Feb 2019 12:54 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 07 Feb 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Human Resource Development Minister meets allahabad university teacher
Allahabad University VC hanglu
इलाहाबाद विश्वविद्यालय अध्यापक संघ (ऑटा) एवं इविवि संघटक कॉलेज अध्यापक संघ (ऑक्टा) की संयुक्त बैठक में शिक्षकों ने कुलपति के समर्थन में चल रहे आंदोलन को पूरी मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। आर्य कन्या पीजी कॉलेज में बुधवार को हुई बैठक में तय किया गया कि शहर आ रहे मानव संसाधन विकास मंत्री से विवि एवं कॉलेज के शिक्षक मिलकर अपनी बात रखेंगे। शिक्षकों का कहना था कि यदि जरूरत पड़ी तो वह दिल्ली जाकर मानव संसाधन विकास मंत्री से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


ऑटा अध्यक्ष प्रो. राम सेवक दुबे की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी शिक्षकों की एकजुटता के प्रति बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की प्रगति के लिए प्रयासरत कुलपति के समर्थन में हम हैं और इसके लिए आंदोलन का यह क्रम जारी रहेगा। ऑक्टा अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि हम विश्वविद्यालय को अस्थिर करने वालों को करारा जवाब देंगे। प्रो.आरके सिंह ने कहा कि हम अपनी बात भी उच्च अधिकारियों और मंत्रालय तक पहुंचाएंगे। ऑक्टा महासचिव डॉ उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि सभी शिक्षक विश्वविद्यालय के कुलपति को बचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
विज्ञापन


डॉ सिंह ने बताया कि जब हम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री और विभिन्न सांसदों से मिलने  दिल्ली जाएंगे। प्रो. एआर सिद्दीकी ने कहा कि संस्था को बचाना हम सबका दायित्व है। बैठक में डॉ. रमा सिंह,डॉ. इभा सिरोठिया,डॉ रणधीर सिंह, डॉ. अमित पांडे, डॉ.अजय प्रताप सिंह, डॉ. राकेश सिंह, डॉ रंजना त्रिपाठी, प्रो.शशिकांत राय सहित अनेक लोगों ने अपनी बात रखी। संचालन डॉ.राजेश कुमार गर्ग ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शिक्षकों का एक गुट द्वारा विवि अनुदान आयोग की ओर से जारी यूजीसी रेगुलेशन 2010 तथा सेंट्रल सिविल सर्विसेत रूल 1964 के उलंघन के विरोध में इविवि छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री रोहित मिश्र ने यूजीसी चेयरमैन को पत्र भेजा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कुलपति के करीबी कुछ शिक्षक मनमाने तरीकेसे अध्यापन कार्य छोड़कर प्रशासनिक पद पर आसीन है, कई शिक्षक प्रोबेशन में होते हुए महत्वपूर्ण पद पर काबिज बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed