{"_id":"58f66d544f1c1b1774472b18","slug":"human-chain-hostels","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव श्रृंखला बना छात्रों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव श्रृंखला बना छात्रों ने जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Wed, 19 Apr 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉस्टलों में वॉश आउट की प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में हजारों छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को मानव श्रृंखला बनाकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय का कला संकाय परिसर घेर लिया। छात्रों का क्रमिक अनशन भी जारी है। छात्र इस मांग पर अड़े हैं कि कुलपति उन्हें लिखित आश्वासन दें कि वॉश आउट की कार्रवाई नहीं होगी। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन अब तक इस पर राजी नहीं है। छात्रों ने भी आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में बुधवार को मौन जुलूस निकाला जाएगा। फिलहाल छात्रों का आंदोलन पूरे दिन शांतिपूर्ण तरीके से चला लेकिन विश्वविद्यालय परिसर में एहतियातन मंगलवार को भी आरएएफ और पीएसी के जवान तैनात रहे।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में वॉश आउट की प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में छात्रों के क्रमिक अनशन का मंगलवार को दूसरा दिन था। छात्रों का कहना है कि वे हॉस्टलों से अवैध अत:वासियों को हटाए जाने के विरोध में नहीं हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षाओं के बाद रेड डाले और अवैध अंत:वासियों से कमरे खाली कराए लेकिन हॉस्टल को पूरी तरह से खाली न कराए, क्योंकि इस कार्रवाई से वैध छात्र-छात्राएं भी प्रभावित होंगे। इसका असर उनकी परीक्षाओं पर भी पड़ेगा। इस मुद्दे पर छात्र-छात्राएं मंगलवार को पूरे दिन क्रमिक अनशन पर बैठे रहे। छात्र इस मांग पर अड़े रहे कि वीसी लिखित आश्वासन दें कि वॉश आउट की कार्रवाई नहीं होगी लेकिन अनशन स्थल पर छात्रों के पास विश्वविद्यालय प्रशासन का कोई अफसर नहीं पहुंचा। शाम को छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाई और निर्णय लिया कि बुधवार को छात्रसंघ भवन से प्रतीकात्मक विरोध में मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस निकालेंगे। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित मिश्र, उपाध्यक्ष अदील हमजा, पूर्व उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह समेत मृत्युंजय सिंह, नीरज प्रताप सिंह, अजीत यादव ‘विधायक’, अक्षय भट्ट, हरिनाम सिंह, उदय प्रताप सिंह, धीरज गुप्ता, अखिलेश गुप्ता आदि शामिल रहे।