फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Huge turnout in a peaceful environment

शांतिपूर्ण माहौल में जमकर हुआ मतदान

Thu, 11 Aug 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 11 Aug 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
Huge turnout in a peaceful environment
हाईकोर्ट बार एसोस‌िएशन का चुनाव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी चुनने के लिए बुधवार को वकीलों में गजब का उत्साह दिखा। गर्मी और उमस के बीच भी अस्सी प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। भारी मतदान के बावजूद कहीं कोई अव्यवस्था नजर नहीं आई। मतदान कार्य पर नजर रखने के लिए आरओ के अलावा आब्जवर्स की भी टीम बनाई गई थी। सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस भी थी।
विज्ञापन


शाम पांच बजे मतदान बंद होने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी वीएम जैदी ने बताया कि कुल 80184 मतदाताओं ने वोट डाले। कुल मतदाताओं की संख्या 10192 है। मतदान का कार्य सुबह साढ़े बजे से प्रारंभ हुआ मगर धीमा रहा। दिन में 12 बजे तक एक हजार के करीब वोट पड़े थे। मगर इसके बाद मतदाताओं की संख्या तेजी से बढ़ने लगी और शाम चार बजे तक अस्सी प्रतिशत के करीब मतदान हो चुका था। पांच बजे वोटिंग बंद होने पर 81.77 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। मतदान कार्य पर निगरानी रखने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारियों के लिए 250 वकीलों की टीम भी लगाई गई थी जिसने पूरी कुशलता से शांति पूर्वक मतदान पूरा कराने में सहयोग किया। मतदान के बाद सभी मतपेटियों को सीलबंद कर सुरक्षित स्थान पर रख दिया गया है।
विज्ञापन


मतपत्रों की छंटाई का काम बृहस्पतिवार को होगा। मतदान ओएमआर सीट पर किया गया है। इन अलग-अलग करने के बाद स्कैनिंग का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। यदि 11 अगस्त को छंटाई का कार्य पूरा हो गया तो स्कैनिंग 12 अगस्त को होगी तथा इसके बाद 12 या 13 को मतपत्रों की गिनती की जाएगी। गिनती कंप्यूटराइज्ड और मैन्युअल दोनों तरीके से होगी। परिणाम 13 या 14 अगस्त को घोषित किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान के दौरान सभी पदों के प्रत्याशियों ने जमकर प्रचार किया। हनुमान मंदिर चौराहा से लेकर गेट संख्या पांच ए के बीच कानपुर रोड पूरी सड़क हैंड बिल और पम्फलेट से पट गई। उम्मीदवार और उनके समर्थक मतदाताओं से लगातार अपने पक्ष में मतदान की अपील करते रहे। कुछ लोगों ने बड़ी-बड़ी झंडियों का भी प्रयोग किया जिसके जरिए मतदाता तक अपनी अपील पहुंचाई जा सके। हालांकि कानपुर रोड पर प्रचार करने की आरओ टीम की ओर से मनाही थी इसके बावजूद समर्थकों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई।

प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए अंतिम क्षणों तक समर्थन जुटाने में लगे रहे। मतदान से पूर्व मतदाताओं से अपने पक्ष में वोटिंग की अपील की जाती रही। समर्थक विजिटिंग कार्ड बांटते और प्रत्याशी का क्रमांक बताते रहे। 

प्रत्याशियों द्वारा लगवाए गए पंडालों में भी मतदाताओं का स्वागत हुआ। यहां पीने के पानी से लेकर बैठने, नाश्ता, चाय और लंच पैकेट तक की व्यवस्था की गई थी। वोट डालने के बाद तमाम मतदाता इन पंडालों में आराम करते देखे गए।


मतदान शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए निर्वाचक मंडल द्वारा पिछले 15 दिनों से की जा रही तैयारी और मेहनत रंग लाई। चुनाव बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हो जाने से आरटीम ने राहत की सांस ली है। मतदान कार्य की निगरानी मुख्य चुनाव अधिकारी वीएम जैदी, अनिल भूषण, विनोद कुमार सिंह परमार, संतोष कुमार त्रिपाठी, एसपी शुक्ला, लक्ष्मीकांत मिश्र और यतींद्र की टीम बनाई गई थी। इसके अलावा 250 अधिवक्ताओं ने मतदान कराने में सहयोग दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed