{"_id":"6ac6a1740f3d807a39006d55","slug":"how-will-you-control-your-anger-when-loudspeakers-are-blaring-loudly-allahabad-news-c-3-ald1024-992413-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: तेज लाउडस्पीकर बजने पर गुस्सा आया तो कैसे नियंत्रण करेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: तेज लाउडस्पीकर बजने पर गुस्सा आया तो कैसे नियंत्रण करेंगी
विज्ञापन
लोक सेवा आयोग में पीसीएम मेंस का इंटरव्यू देने पहुंचे अभ्यर्थी। अमर उजाला
- फोटो : shiv tripathi
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में साक्षात्कार में बुधवार को पीसीएस के अभ्यर्थियों से उनके शैक्षिक विषय, व्यक्तिगत रुचियों, दर्शन, शिक्षा व्यवस्था, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों से जुड़े सवाल पूछे गए।
इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली प्रतियोगी छात्रा से बोर्ड ने उनके शैक्षिक पृष्ठभूमि के साथ-साथ अन्य कई मामलों से जुड़े सवाल किए। पूछा गया कि आप पढ़ाई कर रही हैं और आसपास तेज आवाज का लाउडस्पीकर बज रहा है। ऐसे में यदि उन्हें तेज गुस्सा आता है तो इसे कैसे नियंत्रित करेंगी?
बौद्ध धर्म, हिंदुत्व दर्शन और बौद्ध दर्शन में अंतर व बौद्ध धर्म में आत्मा की अवधारणा पर सवाल किए गए। इसके अलावा व्यक्तिगत जीवन, मित्र के गुण और मोक्ष से जुड़े सवाल भी पूछे गए। एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि एक अधिकारी के रूप में आप शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए क्या कर सकते हैं।
विज्ञापन
सड़क मार्ग से लखनऊ से यूक्रेन कैसे जाएंगे?
एक पूर्व सैनिक अभ्यर्थी से सवाल पूछा गया कि यदि लखनऊ से यूक्रेन सड़क मार्ग से जाना हुआ तो कैसे जाएंगे? इसी तरह नौकरशाही, कानून-व्यवस्था, प्रशासन और समसामयिक घटनाओं पर सवाल किए गए। उनसे नौकरशाह की परिभाषा, नीतियों के विफल होने के कारण, नौकरशाही को नकारात्मक रूप में देखे जाने के कारण भी पूछे गए। प्रशासनिक विषयों में कार्यपालिका और न्यायिक मजिस्ट्रेट का अंतर, कानून एवं व्यवस्था, इसे बनाए रखने वाले कैडर तथा ‘स्मार्ट ऑफिसर’ की विशेषताओं पर भी सवाल किए गए। कुछ अभ्यर्थियों से साक्षात्कार में साहित्य और राष्ट्रीय प्रतीकों से जुड़े प्रश्न भी पूछे गए। अभ्यर्थी से रामधारी सिंह दिनकर की कविता सुनाने, उनकी पुस्तकों और जयप्रकाश नारायण से संबंधित पंक्तियों के बारे में पूछा गया।