फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   How to get two years additional job, no answer, letter written in case of retirement of librarian

UP : कैसे की दो साल अतिरिक्त नौकरी, कोई जवाब नहीं, पुस्तकालय अध्यक्ष की सेवानिवृत्ति के मामले में लिखा पत्र

Fri, 23 Jun 2023 12:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 23 Jun 2023 12:48 PM IST
सार

शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि जिन महाविद्यालयों में पुस्तकालय विज्ञान की पढ़ाई नहीं होती हैं, वहां तैनात पुस्तकालय अध्यक्ष को 60 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्ति किया जाएगा, लेकिन सेंट जॉन्स कॉलेज, आगरा के पुस्तकालय अध्यक्ष को 62 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त किया गया।

विज्ञापन
How to get two years additional job, no answer, letter written in case of retirement of librarian
पुस्तकालय। - फोटो : Demo Pic.

विस्तार

सेंट जॉन्स कॉलेज, आगरा के पुस्तकालय अध्यक्ष विजय कुमार की सेवानिवृत्ति का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन न करने पर निदेशालय ने शासन को पत्र लिखकर आगरा के क्षेत्रीय उच्च अधिकारी की शिकायत की है। इस मामले में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी पर गाज गिर सकती है।

विज्ञापन


शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि जिन महाविद्यालयों में पुस्तकालय विज्ञान की पढ़ाई नहीं होती हैं, वहां तैनात पुस्तकालय अध्यक्ष को 60 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्ति किया जाएगा, लेकिन सेंट जॉन्स कॉलेज, आगरा के पुस्तकालय अध्यक्ष को 62 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त किया गया। शासन ने जब मामला पकड़ा तो उच्च शिक्षा निदेशालय को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन


शासन ने निदेशालय से आख्या मांगी कि विजय कुमार को दो वर्ष पूर्व ही सेवानिवृत्त होना जाना चाहिए था, लेकिन वह दो वर्ष तक किस प्रकार सेवा करते रहे? दो वर्ष की अतिरिक्त नौकरी के दौरान उन्हें जो वेतन दिया गया, उसके संबंध में क्या कार्रवाई की गई? इस अनियमितता के दोषी अधिकारी/कार्मिकों के संबंध में स्पष्ट आख्या उपलब्ध कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में निदेशालय ने आगरा के उच्च शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी करते हुए इन्हीं बिंदुओं पर आख्या मांग ली, लेकिन क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई करने की बजाय निदेशालय से पुस्तकालय अध्यक्ष के वेतन से वसूली संबंधी दिशा-निर्देश मांग लिए। उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. ब्रह्मदेव की ओर से शासन को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, आगरा की ओर से निदेशालय के दिशा-निर्देशों का अनुपालन नहीं किया गया।

पत्र के माध्यम से शासन को यह भी बताया गया है कि अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में कार्यरत पुस्तकालय अध्यक्षों की सेवा संंबंधी शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं। निदेशक ने इस मामले में शासन से दिशा-निर्देश देने का अनुरोध किया है। निदेशालय ने कुछ दिनों पहले सभी उच्च शिक्षा अधिकारियों से आख्या मांगी थी कि ऐसे कितने कॉलेज हैं, जहां पुस्तकालय विज्ञान की पढ़ाई नहीं होती हैं, लेकिन वहां पुस्तकालय अध्यक्ष 60 वर्ष की आयु के बाद भी नौकरी कर रहे हैं।

उच्च शिक्षा अधिकारियों को ओर से भेजी गई आख्या के अनुसार प्रदेश में ऐसे 17 पुस्तकालय अध्यक्ष चिह्नित किए गए हैं। आगरा का मामला सामने आने के बाद अब सभी संबंधित उच्च शिक्षा अधिकारियों से भी पूछा जा सकता है कि सेवानिवृत्ति की आयु पूरी करने के बाद भी पुस्तकालय अध्यक्ष नौकरी कैसे कर रहे हैं और इन मामलों में अब तक क्या कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed