Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   How did the MLA present in the Assembly become the main accused of gang rape: High Court

विधानसभा में मौजूद रहे विधायक कैसे बने सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी: हाईकोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
How did the MLA present in the Assembly become the main accused of gang rape: High Court
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एटा पुलिस से पूछा है कि सपा के तत्कालीन विधायक रामेश्वर सिंह यादव को सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी कैसे बनाया गया। जबकि, वह घटना के वक्त विधानसभा में थे। कोर्ट ने विवेचक से जवाबी हलफनामा तलब करते हुए सह-आरोपी प्रमोद यादव व एक अन्य आरोपी के खिलाफ किसी भी उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा और न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा की खंडपीठ ने सह-आरोपी प्रमोद यादव व एक अन्य की याचिका पर दिया है। याचियों ने सामूहिक दुष्कर्म और दलित उत्पीड़न मामले में दर्ज एफआईआर को रद्द करने और गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की है। जबकि, मामले के मुख्य आरोपी अलीगंज से सपा के तत्कालीन विधायक रामेश्वर सिंह यादव इस मामले में जेल काट रहे हैं। वहीं, इनके भाई एटा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव को जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन

मामला एटा जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का है। सात नवबंर 2023 को पीड़िता ने सात साल पुरानी वर्ष 2016 की घटना को लेकर अलीगंज के तत्कालीन सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके सगे भाई व एटा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव समेत सात अन्य प्रमोद यादव, सुबोध यादव, विनोद यादव, नीलू गुप्ता और राम खिलाड़ी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि रामेश्वर और जुगेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जबकि, अन्य पांचों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट और गालीगलौज की थी। घटना के वक्त वह नाबालिग थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की विवेचना कर 20 दिसंबर 2023 को पूर्व विधायक रामेश्वर और भाई जुगेंद्र के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म,पॉक्सो अधिनियम और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं में बातौर मुख्य आरोपी, आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। जबकि, शेष आरोपियों के खिलाफ विवेचना प्रचलित है। इसी बीच सह-आरोपी प्रमोद यादव और एक अन्य ने एफआईआर को चुनौती देते हुए गिरफ्तारी की मांग के साथ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।
वकील कर दलील
-याचीयों के अधिवक्ता मनीष तिवारी ने दलील दी कि कथित घटना 29 जनवरी 2016 की सुबह 9:30 की बताई गई है। जबकि, वह घटना के समय तत्कालीन विधायक रामेश्वर सिंह यादव विधानसभा के सत्र में मौजूद थे। लखनऊ से एटा की दूरी 370 किलोमीटर है। ऐसे में मुख्य आरोपी विधायक के लिए घटना को अंजाम देने के बाद उसी समय 9:30 बजे लखनऊ पहुंचना संभव नहीं है। साथ ही सगे छोटे भाई की मौजूदगी में दुष्कर्म जैसे घृणित अपराध को अंजाम दिए जाने की घटना अविश्वसनीय लगती है। याचियों को सात साल पुरानी घटना का हवाला देते हुए रंजिशन फंसाया गया है।

-बहस के दौरान विधायक की विधानसभा में मौजूदगी से जुड़े साक्ष्य भी पेश किए गए। इससे हैरान कोर्ट ने विवेचना अधिकारी से 14 अगस्त तक जवाबी हलफनामा तलब किया है। पूछा है कि विधायक विधानसभा लखनऊ में मौजूद थे तो यह निष्कर्ष कैसे निकाला गया कि वह घटना की तारीख और समय पर एटा में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed