फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   hotels will be acquired for doctors engaged in the treatment

ईलाज में लगे डॉक्टरों के लिए अधिग्रहित होंगे होटल

Sun, 05 Apr 2020 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
hotels will be acquired for doctors engaged in the treatment
कोरोना संक्रमण के मरीजों की देखभाल करने वाले डॉक्टरों को होटलों में अलग रखा जाएगा। इसके लिए होटलों को अधिग्रहित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिग्रहण शून्य नफा-नुकसान की तर्ज पर होगा। इतना ही नहीं होटलों में ऑनलाइन बुकिंग को लेकर लॉकडाउन के प्रावधानों में शिथिलता पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने शनिवार को होटल प्रतिनिधियों के साथ बैठक में डॉक्टरों के रहने की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि सरकार ‘नो प्रॉफिट नो लॉस’ के तहत होटलों को अधिग्रहित कर रही है। उन्होंने होटल स्टाफ के लिए पास जारी करने का निर्देश दिया, ताकि उन्हें आने-जाने में कोई असुविधा न हो। डीएम ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि डिजास्टर मैनेजमेंट के तहत ओयो एवं अन्य साइटों के साथ होटलों के समझौते को लेकर नियमानुसार शिथिलता का प्रावधान किया जाएगा। बैठक में डॉक्टरों के कपड़ों की अलग धुलाई का भी निर्णय लिया गया। डॉक्टरों के कपड़े सीधे धोबी को न देकर किसी वेंडर के माध्यम से धुलवाने की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। डीएम ने लोगों से भी साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। उन्होंने अपील की कि उपयोग में लाए गए मास्क इधर-उधर न फेंके। उनका समुचित निस्तारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed