{"_id":"5f4968d38ebc3eaae3320f31","slug":"hotel-leader-of-son-of-bjp-leader-dragged-away-by-car-sensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Crime News: भाजपा नेता के होटल संचालक बेटे को खींच ले गए कार सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Crime News: भाजपा नेता के होटल संचालक बेटे को खींच ले गए कार सवार
Sat, 29 Aug 2020 10:43 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
सिविल लाइंस में स्टैनली रोड पर शुक्रवार शाम भाजपा नेता के बेटे होटल संचालक अनुराग संत को कुछ लोग कार में खींचकर भाग निकले। अपहरण का शोर मचा तो सनसनी फैल गई। कुछ देर बाद कथित अपहर्ता उसे लेकर झूंसी थाने पहुंचे, जिसके बाद उन्हें सिविल लाइंस थाने लाया गया।
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में 75 लाख रुपये के लेनदेन का विवाद है। मारपीट समेत अन्य आरोपों में एक नामजद समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
राजरूपपुर में रहने वाली पूनम संत भाजपा से जुड़ी हैं। उनके तीन बेटों में सबसे बड़ा अनुराग (35) होटल चलाता है। परिजनों के मुताबिक, शुुक्रवार रात आठ बजे के करीब वह अपने मामा दिलीप के साथ सिविल लाइंस में पत्रिका चौराहे के पास था। तभी वहां पहुंचे युवकों ने मारपीट करते हुए उसे कार में खींचकर भाग निकले।
विज्ञापन
दिलीप ने घरवालों को अपहरण की सूचना दी तो हड़कंप मच गया। जानकारी मिली तो पुलिस के भी होश उड़ा गए। शहर में चारों ओर नाकेबंदी कराई गई। उधर कुछ देर बाद नाटकीय ढंग से कथित अपहर्ता अनुराग को लेकर झूंसी थाने पहुंच गए जिसके बाद उन्हें सिविल लाइंस थाने लाया गया। पुलिस के मुताबिक, यहां पूछताछ में अनुराग ने बताया कि उसे कार में खींचकर ले जाने वाला झूंसी का संजीव पुरुषार्थी व उसके साथी थे।
उधर, आरोपी से पूछताछ में पता चला कि उसका अनुराग से 75 लाख रुपये लेनदेन का विवाद है, जिसमें उसने पिछले साल सिविल लाइंस थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया है। प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा ने बताया कि भुक्तभोगी का मेडिकल कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।