{"_id":"58811b454f1c1b9a25efe9eb","slug":"hot-air-balloon-in-the-engagement","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉट एअर बैलून में की सगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉट एअर बैलून में की सगाई
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 20 Jan 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने अक्सर ऐसी खबरें सुनी होंगी कि विदेश में जोड़े ने हवा में या फिर पानी के अंदर अनोखे अंदाज में शादी या फिर सगाई की। लीक से हटकर अनोखे अंदाज में रोमांच से भरपूर ऐसा वाकया संगम की रेती पर बसे माघ मेले में भी हुआ। डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे डॉ. धीरज और डॉ. प्रीति ने हॉट एअर बैलून में हवा में सगाई की। शहर में अपने आप में यह पहला अनोखा वाकया है। इनकी शादी 14 फरवरी को हल्द्वानी में पूरे रीति-रिवाज के साथ होगी। यह वाक्या वहां मौजूद सभी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना।
डॉ. धीरज पंत और डॉ. प्रीति सिंह दोनों ही पीजी के विद्यार्थी हैं और मेडिकल कॉलेज छात्रावास में रहते हैं। डॉ. धीरज मूल रूप से हल्द्वानी और डॉ. प्रीति कानपुर की रहने वाली हैं। डॉ. धीरज ने बताया कि पहले से कुछ भी निर्धारित नहीं था। प्रीति चाहती थीं कि अनोखे अंदाज में प्रपोज किया जाए। बताया कि रोमांचक तरीके से अपनी जीवनसाथी को प्रपोज करने का अहसास बेहद अनोखा रहा।
डॉ. धीरज के भाई महिपाल सिंह ने बताया कि लीक से हटकर धीरज ने हॉट एयर बैलून में प्रीति को अंगूठी पहनाकर प्रपोज किया। यह सब प्री वेडिंग शूट के क्रम में किया गया। इससे पहले गंगा घाट पर आरती और नाव में शूट किया गया। शादी 14 फरवरी को हल्द्वानी में होगी, जिसमें परिवार और रिश्तेदार सभी शामिल होंगे।