{"_id":"6568ef3c1b77b5f23109a33e","slug":"hookah-bar-running-under-the-guise-of-a-restaurant-busted-three-arrested-allahabad-news-c-3-1-ald1019-271138-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रयागराज। सिविल लाइंस में पत्रिका चौराहे के पास स्थित रेस्टोरेंट में बुधवार की रात पुलिस ने छापा मारा तो वहां हुक्का बार चलता मिला। पुलिस ने मौके से दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, रेस्टोरेंट मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ सिगरेट तथा अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की गई है।
बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि सिविल लाइंस में पत्रिका चौराहे के पास साहब फ्लैमी रेस्टोरेंट में हुक्का बार चल रहा है। पुलिस पहुंची तो पूरा रेस्टोरेंट धुएं से भरा था। पुलिस को देखकर हुक्का पीने वाले भागने लगे। मौके से दो कर्मचारी आदित्य सरोज उर्फ भैरव लाल और अवनीश कुमार पाल उर्फ छोटू पाल को पुलिस ने पकड़ लिया।
आदित्य और अवनीश ने बताया कि यह हुक्का बार चकिया के रहने वाले अमन का है। पुलिस ने मौके से आठ हुक्का सेट, पाइप, चार फ्लेवर के खुले डिब्बे, 24 पैकेट तंबाकू, चार पैकेट फिल्टर पाइप, 11 हुक्का पाइप और चारकोल समेत अन्य वस्तुएं बरामद कीं। इसके साथ ही रेस्टोरेंट के मालिक अमन को भी गिरफ्तार कर लिया गया। छापा मारने वाली टीम में दरोगा जय अंबिका पासवान और सुमन यादव के साथ ही पूजा देवी, रिंकू कुमार और अश्विनी यादव शामिल रहे।