{"_id":"612e85de8ebc3eb628315564","slug":"home-tax-exemption-ended-one-crore-deposited-on-the-last-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहकर में दी जाने वाली छूट खत्म,आखिरी दिन जमा कराए एक करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहकर में दी जाने वाली छूट खत्म,आखिरी दिन जमा कराए एक करोड़
Wed, 01 Sep 2021 01:11 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:11 AM IST
सार
छूट वापसी के नगर निगम प्रशासन के कदम की पार्षदों ने की आलोचना
विज्ञापन
नगर निगम
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निगम की ओर से गृहकर में दी जाने वाली 10 प्रतिशत की छूट मंगलवार को समाप्त हो गई। अब पहली सितंबर यानी बुधवार से छह प्रतिशत की छूट गृहकर में दी जाएगी। छूट का आखिरी दिन होने की वजह से इस दिन भवन स्वामियों में गृह कर जमा करने की होड़ मची रही। देर शाम तक एक करोड़ रुपये से अधिक गृह कर के रूप में जमा कराए गए।
गृह कर में दी जाने वाली पारंपरिक छूट मंगलवार को समाप्त हो गई। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने इसकी पुष्टि की। छूट की समाप्ति होने से पहले भवन स्वामियों ने दिन भर गृह कर जमा कराए। नगर निगम प्रशासन के मुताबिक अब सितंबर माह से छह प्रतिशत की छूट गृह कर में दी जाएगी। उधर, भाजपा पार्षद किरन जायसवाल ने नगर निगम के इस फैसले को कोविड काल में अनुचित करार दिया। उनका कहना है कि कोरोना काल में लोगों की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है।
बच्चों की फीस के लिए भी लोगों को भटकना पड़ रहा है। ऐसे में गृहकर में छूट वापस नहीं लेनी चाहिए थी। इसी तरह सर्व दलीय पार्षद पूर्व पार्षद संघर्ष समिति के संयोजक शिव सेवक सिंह ने भी नगर निगम के इस कदम की आलोचना की। उनका कहना है कि इस बार अप्रैल की बजाए मई के अंत में छूट की व्यवस्था लागू की गई थी। इस वजह से अभी समय सीमा समाप्त नहीं हुई है। दूसरे कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए छूट को आगे बढ़ाया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा न करके नगर निगम प्रशासन ने संवेदनहीनता का परिचय दिया है।