{"_id":"584db1bf4f1c1b4b612c3770","slug":"holiday-spoiled-the-party-by-the-lack-of-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश की कमी से छुट्टी का मजा किरकिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश की कमी से छुट्टी का मजा किरकिरा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 12 Dec 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : allahabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों में लगातार तीन दिनों की छुट्टी के दौरान दूसरे ही दिन ही कैश के लिए पूरे शहर में हाय-तौबा मची रही। लोगों को तीन दिन की छुट्टी मिली थी लेकिन कैश की कमी के कारण छुट्टी का मजा किरकिरा हो गया। रविवार को शहर में 90 फीसदी एटीएम बंद रहे और जो खुले, वहां सैकड़ों लोगों की लंबी लाइन लगी रही। देर रात तक ठंड में ठिठुरते लोग एटीएम के बाहर लंबी लाइन में सिर्फ इस उम्मीद में खड़े रहे कि कुछ पैसा हाथ में आ जाए तो जरूरी काम पूर कर सकें।
बैंकों में तीन दिनों की छुट्टी पहले ही घोषित कर दी गई थी, इसके बावजूद एटीएम में कैश नहीं भरा गया। दरअसल, बैंकों के पास कैश ही नहीं था। शुक्रवार को ही बैंकों में कैश के लिए हाय-तौबा मचने लगी थी। कहीं दो तो कहीं तीन से चार हजार रुपये ही दिए जा रहे थे। ऐसे में एटीएम की स्थिति बिगड़नी ही थी। रविवार को हालात और बिगड़ गए। छुट्टी के दिन लोग सुबह से ही एटीएम की तलाश में निकल पड़े।
अलग-अलग मुहल्लों में भटकते रहे लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी घर खाली हाथ लौटना पड़ा। सोमवार को भी छुट्टी है। ऐसे में हालात और बदतर होंगे। अब तक जिन इक्का-दुक्का एटीएम से कैश निकल रहा था, देर रात वहां भी पैसा खत्म हो गया। ऐसे में लोगों को राहत के लिए मंगलवार तक इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि तीन दिनों बाद बैंक खुलेंगे तो खाते से पैसा निकालने वालों की भी लंबी लाइन लगेगी। ऐसे में शहरियों को वहां भी कैश के लिए जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन
शहर के रेस्टोरेंट और सिनेमाघरों में रविवार के दिन काफी भीड़ जुटती है। अक्सर यह हालत हो जाती है कि सीट न मिलने के कारण लोगों को एक से दूसरे रेस्टोरेंट में भटकना पड़ता है लेकिन इस रविवार रेस्टोरेंट और सिनेमाघरों में सन्नाटा छाया रहा। कैश की कमी के कारण लोगों के लिए जरूरी काम निपटा पाना मुश्किल हो गया।