फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hit and run in Allapur, elderly life

अल्लापुर में हिट एंड रन, बुजुर्ग की गई जान

Sat, 15 Jun 2019 01:01 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Jun 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
Hit and run in Allapur, elderly life
आधी रात को हिट एंड रन - फोटो : Demo pic
अल्लापुर के पूरा दलेल मोहल्ले में शुक्रवार भोर में हिट एंड रन का मामला सामने आया। यहां तेज रफ्तार में आ रही कार ने पहले टेंपो और फिर पैदल जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। जबरदस्त टक्कर से वह सड़क किनारे स्थित नाले में जा गिरे और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक कार लेकर भाग निकला। मामले में पूर्व पार्षद के भाई पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


अल्लापुर के पूरा दलेल में रहने वाला शिवप्रसाद उर्फ शिवबाबा (60) राजगीर थे। बेटे मोनू ने बताया कि शुक्रवार सुबह पांच बजे के करीब वह टहलने निकले थे। अभी वह यूको बैंक के सामने ही थे कि तभी तेज रफ्तार में आ रही क्रेटा गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पास ही खड़े टेंपो में टक्कर मारने के बाद शिवप्रसाद को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह छिटककर सड़क किनारे स्थित नाले में जा गिरे। आसपास के लोग शोर मचाते हुए दौड़े तो आरोपी चालक कार समेत मौके से भाग निकला। सूचना मिली तो शिवप्रसाद के परिजन भी पहुंच गए। इसके बाद बुजुर्ग को किसी तरह बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


यह देख परिजन बिलखने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शाम को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के बेटे ने पूछताछ में बताया है कि दुर्घटना करने वाली क्रेटा गाड़ी पंकज मिश्रा निवासी बाजपेई लॉज है, और वह नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहा था। जिसके बाद उसकी तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जार्जटाउन पुलिस ने बताया कि आरोपी पूर्व पार्षद का भाई है। जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं जिनमें तेज रफ्तार निर्दोषों के लिए काल बन गई। इसके बावजूद इन घटनाओं से कोई सबक नहीं लिया जा रहा है। इससे पहले करेली व सीएमपी कॉलेज के पास हुई दुर्घटनाओं में भी तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो चुकी है। 

करेली में 60 फीट रोड पर छह जून को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मासूम मो. जैद(8) की मौत हो गई थी। हादसा तब हुआ था जब वह बहन के साथ सड़क पार कर रहा था। मामले में दो अज्ञात युवकों पर मुकदमा दर्ज है लेकिन अब तक उनका पता नहीं चल सका है।

 
10 जून को सीएमपी डिग्री कॉलेज के पास तेज रफ्तार कार ने पुराना कटरा निवासी बृजगोपाल वाष्णेय(62) की जान ले ली थी। वह पत्नी शीला के साथ स्कूटी से जा रहे थे तभी कार की टक्कर से वह छिटककर दूर जा गिरे थे। गंभीर चोट आने की वजह से उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed