{"_id":"fc901be4298b48d8b964132a28b1c3e4","slug":"his-work-set-the-standard-lawyer-justice-pankaj-mittal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने काम का मानक तय करें वकील: जस्टिस पंकज मित्तल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने काम का मानक तय करें वकील: जस्टिस पंकज मित्तल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 11 Jul 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। अधिवक्ताओं को भी अपने कार्य का मानक तय करना चाहिए। यह एक नोबल प्रोफेशन है। इसमें सेवा का भाव निहित है। मगर यह तभी सभंव है, जब हम अपने उत्तरदायित्वों का निवर्हन करें।यह बातें जिला न्यायालय के प्रशासनिक जज न्यायमूर्ति पंकज मित्तल ने जिला अधिवक्ता संघ द्वारा शुक्रवार को आयोजित शताब्दी समारोह की स्मारिका के विमोचन समारोह में कही।
इस मौके पर दिवंगत वरिष्ठ अधिवक्ताआें के चित्रों का अनावरण भी किया गया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं द्वारा स्थगन लेना व जजों द्वारा मुकदमों को टाल देना अच्छा नही है। इस मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति राजेश कुमार ने कहा कि वकील का आचरण उसकी गरिमा व कर्तव्य के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने वकीलाें से कहा कि प्रोटेस्ट करना उनका हक है लेकिन इसका तरीका बदल दीजिए। हम हड़ताल करके अपना ही नुकसान करते है। कार्यक्रम में दिवंगत अधिवक्ता लक्ष्मीप्रसाद शुक्ला, हरिश्चंद्र मिश्र, मेवालाल केसरवानी, चिंतामणि पांडेय, रामअभिलाष मिश्र के चित्रों का अनावरण किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शीतला प्रसाद मिश्र ने किया। उन्होंने प्रशासनिक न्यायमूर्ति के समक्ष के वाहन स्टैंड और कैंटीन के लिए स्थान देने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन संघ के मंत्री देवेंद्र मिश्र नगरहा ने किया। जिला जज डीएस त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर सभी न्यायिक अधिकारी, संघ के पदाधिकारी और वरिष्ठ अधिवक्तागण जगतपाल सिंह, ताराचंद्र गुप्ता, उमाशंकर तिवारी, राजेंद्र श्रीवास्तव, केबी तिवारी, हरिनारायण मिश्र, भगवत प्रसाद पांडेय, धारा सिंह सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे। अधिवक्ताओं ने दोनों न्यायमूर्तियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।