फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hindus should rise above caste and unite: Swami Chakrapani

जाति से ऊपर उठकर एकजुट हों हिंदू : स्वामी चक्रपाणि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Hindus should rise above caste and unite: Swami Chakrapani
हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन में स्वामी चक्रपाणि महाराज का अभिनंदन करते आयोजक। अमर उजाला - फोटो : Archive
हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन में अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने जातिगत भेदभाव समाप्त कर हिंदू समाज को संगठित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

केपी कम्युनिटी सेंटर में शुक्रवार को आयोजित सम्मेलन में उन्होंने कहा कि जाति से ऊपर उठकर हम सब हिंदू एक हैं। सनातनियों के एकजुट होने से ही हिंदुस्तान सशक्त बनेगा। उन्होंने छुआछूत समाप्त करने और हिंदू समाज को संगठित करने का सामूहिक संकल्प भी दिलाया।
विज्ञापन

सम्मेलन में मुंशी काली प्रसाद ‘कुलभास्कर’ को मरणोपरांत भारत रत्न देने, सनातन बोर्ड की स्थापना, गोहत्या निषेध के लिए केंद्रीय कानून और देव निंदा निषेध कानून समेत 18 प्रस्ताव पारित किए गए। प्रस्तावों को ज्ञापन के रूप में प्रधानमंत्री को भेजने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने प्रस्तावों का समर्थन किया। सम्मेलन में महापौर गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, विधायक दीपक पटेल, कौशलेंद्र नाथ सिंह और वरिष्ठ अधिवक्ता टीपी सिंह मौजूद रहे।

वहीं, कार्यक्रम संयोजक कुमार नारायण ने सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान अंजनी सक्सेना, शिव शंकर सिंह, सुशील खरबंदा, अनिमेष अग्रवाल, अजय अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed