फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hindi was also fiercely paper copy

हिन्दी के पेपर में भी हुई जमकर नकल

Thu, 19 Feb 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 19 Feb 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hindi was also fiercely paper copy
यूपी बोर्ड की ओर से बृहस्पतिवार को शुरू हुई परीक्षा के पहले दिन अव्यवस्था का बोलबाला रहा। हिन्दी की परीक्षा में भी कई केन्द्रों पर छात्रों को प्रश्नपत्र बोलकर हल कराया जाता रहा। परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में हाईस्कूल हिन्दी एवं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिन्दी का प्रश्नपत्र था। पर्चा आसान होने के बाद भी केन्द्रों पर नकल सामग्री पहुंचाने वालों का बोलबाला रहा। हाईस्कूल में हिन्दी काफी अहम है। हिन्दी में फेल छात्रों को अन्य सभी विषयों में पास होने के बाद भी फेल माना जाता है जबकि किसी अन्य एक विषय में फेल होने पर पास होने की सुविधा मिलती है। हिन्दी की इस अनिवार्यता के कारण इस परीक्षा में सख्ती भी काफी दिखी।
विज्ञापन


कोर्ट की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा में सख्त व्यवस्था के आदेश के बाद भी परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा कर्मी गायब रहे। अधिकांश केन्द्रों पर सुरक्षा की कोई व्यवस्था दिखाई नहीं पड़ी। परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस नहीं होने से नकल कराने वाले माफिया आसानी से केन्द्रों के अंदर परीक्षार्थियों तक नकल सामग्री पहुंचा रहे थे। परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस की कोई व्यवस्था दिखाई नहीं पड़ी। केन्द्र व्यवस्थापक भी पुलिस नहीं होने की शिकायत करते मिले।
विज्ञापन


केन्द्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती के आदेश के बाद भी अधिकांश केन्द्रों पर पहले दिन स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट नहीं पहुंचे। केन्द्र पर कोई निगरानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण नकल माफिया एवं प्रबंधन के लोग मनमाने तरीके से केन्द्रों तक नकल सामग्री पहुंचाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल की हाईटेक व्यवस्था अपनाने के बाद नकल माफिया ने अब अपनी जाल बोर्ड परीक्षा को भी जकड़ लिया है। परीक्षा कक्ष में अपने मोबाइल के साथ पहुंचे छात्रों ने पर्चा बंटते ही उसकी फोटो अपने मोबाइल में खींचकर तत्काल खिड़की के रास्ते उसे बाहर अपने साथियों को भेज दिया। बाहर पर्चा पहुंचते ही साल्वर के जरिए पर्चा हल करके उसे अंदर पहुंचाते रहे।


यूपी बोर्ड परीक्षा में हिन्दी के प्रश्नपत्र में भी केन्द्रों पर मजिस्ट्रेट की व्यवस्था होने के बाद भी कक्ष निरीक्षक छात्रों को पर्चा बोलकर लिखाते मिले। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परवेजाबाद में छात्रों को बोलकर प्रश्नों का हल कराया गया। इस बात का प्रमाण एक कक्ष के परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मिलान के बाद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed