फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hindi can be further enriched only through the efforts of the youth: Pawan

युवाओं के प्रयासों से ही हिंदी को और समृद्ध बनाया जा सकता है : पवन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Hindi can be further enriched only through the efforts of the youth: Pawan
प्रतिभागियों के साथ प्रधानाचार्य स्वास्तिक बोस समेत अन्य शिक्षक। स्रोत : कॉलेज
हिंदी दिवस पर सोमवार को एंग्लो बंगाली इंटरमीडिएट कॉलेज में सोमवार को सुलेख, निबंध लेखन, भाषण, कविता वाचन समेत कई प्रतियोगिताएं हुईं। उत्तर प्रदेश संस्कृत पाठशाला के निरीक्षक पवन श्रीवास्तव ने कहा कि देश की विभिन्न भाषायी और सांस्कृतिक परंपराओं को जोड़ने में हिंदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। युवाओं के प्रयासों से ही हिंदी को और समृद्ध और व्यापक बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य स्वास्तिक बोस ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, संवेदना और विविधता को जोड़ने वाली सशक्त भाषा है। उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने व हिंदी साहित्य का अध्ययन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में इंद्रदेव दुबे, जयदीप गांगुली, हेमराज सिंह, विजय बहादुर समेत अन्य निर्णायकों ने मूल्यांकन किया। इस मौके पर डॉ. अजय मालवीय, मयंक श्रीवास्तव, शुभांकर दत्ता, रेखा दत्ता, अनुपम परिहार, गीताली बसु, रंजीता रॉय, स्मिता दत्ता, रवींद्र मिश्रा, बृजेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed