फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   highschool science

कुछ केंद्रों पर बदला हाईस्कूल विज्ञान का प्रश्न पत्र

Wed, 22 Mar 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 22 Mar 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
highschool science
इलाहाबाद
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की 23 मार्च को होने वाली विज्ञान की परीक्षा का प्रश्न पत्र बदल दिया गया है। माना जा रहा है कि कुछ केंद्रों पर गलती से विज्ञान के प्रश्न पत्र का लिफाफा खुलने के कारण यह कदम उठाया गया। हालांकि कि मामला गोपनीय होने के कारण बोर्ड के अफसर कुछ भी बताने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में हर विषय के अलग-अलग कई सेटों में प्रश्न पत्र तैयार कराए जाते हैं। प्रश्न पत्र तैयार कराने से लेकर उसे परीक्षा केंद्रों तक भेजने की प्रक्रिया बेहद गोपनीय होती है, जिसकी सूचना बोर्ड के कुछ उच्चाधिकारियों और कुछ कर्मचारियों को ही होती है। प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्रों पर चाक-चौबंद सुरक्षा में रखे जाते हैं। सोमवार को दिन में अफवाह उड़ी की 23 मार्च को होने वाली हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा का प्रश्न पत्र आउट हो गया। इससे यूपी बोर्ड मुख्यालय से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय तक हडकंप मच गया।
विज्ञापन


उच्चाधिकारी भी हरकत में आ गए। जांच पड़ताल में खबर आई कि सोमवार को कुछ केंद्रों पर 23 मार्च को होने वाली विज्ञान की परीक्षा के प्रश्न पत्र का लिफाफा खुल गया। हालांकि उसे विद्यार्थियों को वितरित नहीं किया गया था। बोर्ड सचिव शैल यादव ने मामला गोपनीय होने के कारण कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। हालांकि डीआईओएस कोमल यादव ने कहा कि कुछ केंद्रों पर प्रश्न पत्र रिप्लेश किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed