फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   highcourt will do hearing in the case of mp sanghmitra

हाईकोर्ट संघमित्रा के निर्वाचन को लेकर करेगा सुनवाई

Fri, 05 Jun 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
highcourt will do hearing in the case of mp sanghmitra
बदायूं से भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य के निर्वाचन को चुनौती देने वाली चुनाव याचिका पर हाईकोर्ट सुनवाई करेगा। प्रारंभिक आपत्तियों पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने याचिका की सुनवाई के लिए वाद बिंदु तय कर दिए हैं। इन बिंदुओं पर संघमित्रा को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। अगली सुनवाई 17 जून को होगी। सपा नेता धर्मेंद्र यादव और दिनेश कुमार ने निर्वाचन को चुनौती दी है। याचिका पर न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा सुनवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोर्ट ने सुनवाई के लिए जो वाद बिंदु तय किए हैं, उनमें यह है कि क्या संघमित्रा का नामांकन गलत तरीके से निर्वाचन अधिकारी ने स्वीकार किया है। क्या दिनेश कुमार का नामांकन गलत तरीके से निरस्त किया गया है। क्या डाले गए मतों से अधिक मतों की गणना की गई है, जिससे चुनाव प्रभावित हो सकता है। क्या चुनाव शून्य और रद्द होने योग्य है। याचिका में दिनेश कुमार का कहना है कि उसे निर्वाचन अधिकारी ने गलत तरीके से नामांकन करने से रोका जिसकी वजह से वह अपने चुनाव लड़ने के मौलिक अधिकार से वंचित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed