फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Highcourt: asked question on appointment of BTC holder from another district.

गैर जिले से बीटीसी करने वाले को नियुक्ति न देने पर सवाल

Sun, 21 Apr 2019 12:28 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Apr 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
Highcourt: asked question on appointment of BTC holder from another district.
इलाहाबाद हाईकोर्ट

गैर जिले से बीटीसी का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को दूसरे जिले में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति नहीं दिए जाने के मामले में हाईकोर्ट ने बेसिक शिक्षा विभाग से जवाब मांगा है। कोर्ट ने 12460 सहायक अध्यापक भर्ती मामले में हाथरस के प्रवीण कुमार सिंह को नियुक्ति नहीं देने पर दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल ने 24 अप्रैल को नियुक्ति संबंधी दस्तावेज तलब किया है।

विज्ञापन


याची का कहना है कि उसने आगरा से बीटीसी प्रशिक्षण लिया है। 12460 सहायक अध्यापक भर्ती के तहत उसने हाथरस से आवेदन किया, मगर उसे इस आधार पर नियुक्ति नहीं दी गई, क्योंकि उसने हाथरस के बजाए आगरा से बीटीसी कोर्स किया है। बीएसए हाथरस के अधिवक्ता का कहना था कि 26 फरवरी 2016 को जारी अधिसूचना की धारा 6 ख के तहत नियुक्ति वाले जिले से प्रशिक्षण लेने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता  दी जाएगी। कोर्ट का कहना था कि धारा 6 ख में योग्य अभ्यर्थी को वरीयता देने के लिए कहा गया है। कोर्ट ने मुद्दे को विचारणीय मानते हुए अगली सुनवाई पर काउंसलिंग से संबंधित दस्तावेज तलब किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed