{"_id":"69f10cbfc299fcacbc0ac4ca","slug":"high-speed-bike-hits-pole-one-dead-another-critical-allahabad-news-c-417-1-sald1007-5786-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, एक की मौत, दूसरा गंभीर
Wed, 29 Apr 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
बहरिया थाना क्षेत्र के सारीपट्टी नहर पुलिया के पास मंगलवार शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
युवक की पहचान विकास (19) पुत्र सुरेश निवासी सिंगाही, रानीगंज, प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। वहीं नितेश (22) पुत्र मोतीलाल घायल हो गया। दोनों मऊआइमा थाना क्षेत्र के ऊधोपुर खगिया गांव में रिश्तेदारी में निमंत्रण देकर वापस लौट रहे थे।
सूचना मिलते ही बहरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।