फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High shop , faded dish

ऊंची दुकान, फीका पकवान

Tue, 03 Mar 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 03 Mar 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
High shop , faded dish
इलाहाबाद(ब्यूरो)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सोमवार को नया कटरा स्थित मिठाई की तीन प्रतिष्ठित दुकानों पर छापा मारकर फंगस लगी 55 किलो मिठाई नष्ट करा दी। मिठाई की इन नामचीन दुकानों में गंदगी पाए जाने पर साफ-सफाई कराने के लिए नोटिस भी जारी कर दिया। वहीं, कटरा खोवा मंडी में छापा मारकर खोवा के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे और तीन विक्रेताओं को बिना लाइसेंस खोवा बेचने पर नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन


 खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीएल यादव के नेतृत्व में विभाग की टीम ने नया कटरा स्थित न्यू जगराम, जगराम स्वीट्स और जगराम नाम से संचालित मिठाई की दुकान का निरीक्षण किया। न्यू जगराम स्वीट्स से देशी घी एवं बर्फी का नमूना लिया गया और तकरीबन 55 किलो फंगस लगी खोवा निर्मित बर्फी और मिक्स गुझिया मौके पर ही नष्ट करा दी गई। दुकान में काफी गंदगी फैली हुई थी। इस पर दुकान संचालक को नोटिस जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा बगल में स्थित जगराम स्वीट्स से दूध एवं जगराम से मिल्क केक का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। इसके बाद विभाग की टीम ने कटरा मंडी स्थित खोवा मंडी में छापा मारा। कार्रवाई शुरू होते ही वहां हड़कंप मच गया। तमाम खोवा विक्रेता वहां से भाग निकले। इस बीच टीम ने खोवा के तीन नमूने लिए। साथ ही तीन खोवा विक्रेताओं के पास लाइसेंस न होने पर उन्हें नोटिस जारी कर दिया। विभाग के अभिहित अधिकारी हरिमोहन श्रीवास्तव ने बताया कि सभी खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed