फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High school and intermediate compartment examination on August 27, paper will be held in two shifts

यूपी बोर्ड : हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 27 अगस्त को, दो पालियों में होगा पेपर

Wed, 10 Aug 2022 11:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 10 Aug 2022 11:12 PM IST
सार

दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा दोपहर दो से सायं सवा पांच बजे के बीच कराई जाएगी। परीक्षा जनपद मुख्यालयों पर जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से निर्धारित केंद्रों पर होगी।

विज्ञापन
High school and intermediate compartment examination on August 27, paper will be held in two shifts
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट परीक्षा 27 अगस्त को होगी। हाईस्कूल में 17745 और इंटरमीडिएट में 16576 विद्यार्थी इस परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। सचिव दिव्यकांत शुक्ला के मुताबिक हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 8 से 11.15 बजे के बीच संपन्न होगी।
विज्ञापन



दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा दोपहर दो से सायं सवा पांच बजे के बीच कराई जाएगी। परीक्षा जनपद मुख्यालयों पर जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से निर्धारित केंद्रों पर होगी। उन्हें निर्देशित किया गया है कि परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक, शिक्षक और कर्मचारियों के अलावा बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहे। 
विज्ञापन



परीक्षा कक्ष में मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा अवधि में वाइस रिकार्डर, सीसीटीवी कैमरे एवं राउटर पूरी तरह से क्रियाशील रहें। प्रश्नपत्रों के रखरखाव की व्यवस्था मुख्य परीक्षा की भांति डबल लॉक युक्त आलमारी में ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके साथ ही इन्हें सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्था एवं सह केंद्र व्यवस्थापक के समक्ष सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में खोला जाएगा। परीक्षार्थी परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in  से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें अथवा पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क स्थापित कर प्राप्त कर लें। परीक्षार्थियों को परीक्षा से 45 मिनट पूर्व केंद्र पर पहुंचना होगा। 



22 से 24 अगस्त के बीच होगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव के मुताबिक हाईस्कूल-इंटर इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए अर्ह विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक (आंतरिक मूल्यांकन) 22 से 24 अगस्त के बीच होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed