फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court transfers 14 judicial officers, reshuffles in several districts including Sambhal-Sitapur-Kannauj

UP : हाईकोर्ट ने 14 न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए, संभल–सीतापुर–कन्नौज समेत कई जिलों में फेरबदल

Wed, 21 Jan 2026 04:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 21 Jan 2026 04:36 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश में न्यायिक अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की है। इसमें जिला जज स्तर के तीन अधिकारियों सहित कुल 14 न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

विज्ञापन
High Court transfers 14 judicial officers, reshuffles in several districts including Sambhal-Sitapur-Kannauj
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश में न्यायिक अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की है। इसमें जिला जज स्तर के तीन अधिकारियों सहित कुल 14 न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। तबादलों से संबंधित अधिसूचना हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल सर्विसेज) रजनीश कुमार की ओर से जारी की गई है।
विज्ञापन


जारी आदेश के अनुसार विभांशु सुधीर जो अब तक संभल में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात थे, उन्हें सिविल जज सीनियर डिवीजन सुल्तानपुर बनाया गया है। आदित्य सिंह, सिविल जज सीनियर डिवीजन संभल को चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट संभल के पद पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


कन्नौज में तैनात एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज (फास्ट ट्रैक कोर्ट) हरेंद्र नाथ को अब एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज/स्पेशल जज, विशेष अदालत पॉक्सो एक्ट कन्नौज बनाया गया है। इसी तरह अलका यादव, स्पेशल जज/एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज कन्नौज को एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज/स्पेशल जज गोंडा नियुक्त किया गया है, जबकि विकास, स्पेशल जज/एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज गोंडा को फास्ट ट्रैक कोर्ट गोंडा का एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीतापुर में एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन उरूज फातिमा को एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सीतापुर बनाया गया है। वहीं, एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सीतापुर अंशु शुक्ला को एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन सीतापुर के पद पर तैनाती दी गई है। सिविल जज सीनियर डिवीजन सीतापुर गौरव प्रकाश को सीतापुर का चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट बनाया गया है, जबकि राजेंद्र कुमार सिंह को सीतापुर से स्थानांतरित कर चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कन्नौज नियुक्त किया गया है।

कन्नौज में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात श्रद्धा भारतीया को सिविल जज सीनियर डिवीजन कन्नौज बनाया गया है। वहीं, ज्योत्सना यादव, सिविल जज सीनियर डिवीजन कन्नौज को एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कन्नौज नियुक्त किया गया है। इसके अलावा स्नेहा, एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कन्नौज को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्नौज बनाया गया है। सुल्तानपुर में भी अहम बदलाव किए गए हैं। अलुनक्रिता शक्ति त्रिपाठी को सिविल जज सीनियर डिवीजन सुल्तानपुर से पदोन्नत कर चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सुल्तानपुर बनाया गया है, जबकि शुभम वर्मा, एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सुल्तानपुर को सिविल जज सीनियर डिवीजन सुल्तानपुर के पद पर तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed