{"_id":"6a2abc758d7cf67d6401b7df","slug":"high-court-summons-police-commissioner-over-case-of-14-year-old-girl-missing-since-april-3-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"High Court : हाईकोर्ट ने 14 वर्षीय किशोरी संग पुलिस कमिश्नर को किया तलब, तीन अप्रैल से लापता है लड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
High Court : हाईकोर्ट ने 14 वर्षीय किशोरी संग पुलिस कमिश्नर को किया तलब, तीन अप्रैल से लापता है लड़की
Thu, 11 Jun 2026 07:17 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 11 Jun 2026 07:17 PM IST
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लापता 14 वर्षीय किशोरी के बरामद नहीं होने से नाराजगी जताई है। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त प्रयागराज को अगली सुनवाई पर किशोरी संग उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लापता 14 वर्षीय किशोरी के बरामद नहीं होने से नाराजगी जताई है। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त प्रयागराज को अगली सुनवाई पर किशोरी संग उपस्थित होने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय और न्यायमूर्ति स्वरूपमा चतुर्वेदी की खंडपीठ ने दिया।
विज्ञापन
मामला थाना एयरपोर्ट क्षेत्र के एक गांव का है। याचिका के अनुसार 14 वर्षीय किशोरी 3 अप्रैल 2025 से लापता है। परिजनों ने 9 मई 2025 को थाना एयरपोर्ट में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस अभी तक किशोरी को बरामद नहीं कर सकी है। इससे परेशान होकर पिता ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की। सुनवाई के दौरान कार्यकारी शासकीय अधिवक्ता ने अदालत से लापता किशोरी की तलाश कर उसे पेश करने के लिए एक माह का अतिरिक्त समय देने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
याची अधिवक्ता ने दलील दी कि समय बीत जाने के बावजूद पुलिस युवती का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए खंडपीठ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि हर हाल में अगली सुनवाई 13 जुलाई 2026 तक लापता किशोरी को बरामद कर अदालत में पेश किया जाए।
विज्ञापन
