{"_id":"6128d6838ebc3e79de06253e","slug":"high-court-strict-in-the-matter-of-continuation-of-pension-to-others-in-the-name-of-dead-disabled-order-to-give-decision-in-four-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत दिव्यांगों के नाम पर दूसरे को पेंशन जारी रखने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, चार माह में फैसला देने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत दिव्यांगों के नाम पर दूसरे को पेंशन जारी रखने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, चार माह में फैसला देने का आदेश
Fri, 27 Aug 2021 05:41 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 27 Aug 2021 05:41 PM IST
सार
यह आदेश न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता ने माधव सिंह की याचिका को निस्तारित करते हुए दिया है। याची के अधिवक्ता का कहना था कि याची ने मथुरा के गोवर्धन विकास खंड में थाना भगोरा ग्राम बछगांव के निवासी ओंकार, भागीरथ, प्रेमवती, होतीलाल के खिलाफ फर्जी दिव्यांग पेंशन लेने के आरोप में अर्जी दी है।
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : Social Media
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिव्यांग पेंशन पाने वाले लोगों की मौत के बाद अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी लोगों को पेंशन भुगतान जारी रखने के मामले को लेकर कायम आपराधिक केस को चार माह में निर्णीत करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने सिविल जज जूनियर डिवीजन मथुरा से कहा है कि धारा 156(3) के तहत दाखिल अर्जी को दोनों पक्षों को सुनकर कोई वैधानिक अड़चन न हो तो नियत समय में विचारण पूरा करें।
यह आदेश न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता ने माधव सिंह की याचिका को निस्तारित करते हुए दिया है। याची के अधिवक्ता का कहना था कि याची ने मथुरा के गोवर्धन विकास खंड में थाना भगोरा ग्राम बछगांव के निवासी ओंकार, भागीरथ, प्रेमवती, होतीलाल के खिलाफ फर्जी दिव्यांग पेंशन लेने के आरोप में अर्जी दी है। उसकी शिकायत पर जांच में फर्जी लोगों द्वारा पेंशन लेने की पुष्टि हुई और 29 जनवरी 18 से पेंशन बंद कर दी गई। जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी ने बैंक को वसूली कार्रवाई करने का पत्र लिखा है। कुछ वसूली भी की गई है। 23 जुलाई 19 को कोर्ट में दाखिल अर्जी को निर्णीत न कर किसी न किसी कारण से लटकाए रखा गया है, जिसे तय करने का कोर्ट ने निर्देश दिया है।