फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court stays the arrest of former IAS Surya Pratap Shahi

पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप शाही की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Sat, 26 Jun 2021 01:10 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 26 Jun 2021 01:10 AM IST
सार

सूर्य प्रताप पर सोशल साइट्स पर सरकार की आलोचना करने व झूठे आरोप लगा बदनाम करने के आरोप में कानपुर नगर के कल्याण पुर थाने मे प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
High Court stays the arrest of former IAS Surya Pratap Shahi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है और राज्य सरकार से चार हफ्ते में जवाब मांगा है। यह रोक नौ अगस्त तक जारी रहेगी। सूर्य प्रताप पर सोशल साइट्स पर सरकार की आलोचना करने व झूठे आरोप लगा बदनाम करने के आरोप में कानपुर नगर के कल्याण पुर थाने मे प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


कोर्ट ने याची को विवेचना में सहयोग करने तथा विवेचना जारी रखने का आदेश दिया है और सरकार की छूट दी है कि यदि याची विवेचना में सहयोग न करे तो वह अंतरिम आदेश विखंडित करने की अर्जी दे सकती है। कोर्ट ने विपक्षी को नोटिस जारी किया है। यह आदेश न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर तथा न्यायमूर्ति समित गोपाल की खंडपीठ ने शाही की याचिका पर दिया है।
विज्ञापन


याची का कहना था कि उसके खिलाफ एफआईआर में जो भी आरोप लगाए गए हैं, उनको यदि मान भी लिया जाए तो कोई अपराध नहीं बनता। ऐसे ही एक मामले में कोर्ट ने राहत दी है। कोर्ट ने कहा कि अगली तिथि पर केस की सुनवाई नहीं टलेगी। याचिका अंतिम रूप से तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed