फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court stays order on recovery of excess payment from policeman, seeks response from state government

High Court : हाईकोर्ट ने पुलिसकर्मी से अधिक भुगतान की वसूली आदेश पर लगाई रोक, राज्य सरकार से मांगा जवाब

Fri, 30 May 2025 12:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 May 2025 12:43 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गलत वेतन निर्धारण के मामले में पुलिसकर्मी क्लर्क के वेतन से वसूली पर रोक लगा दी है। साथ ही राज्य सरकार से याचिका पर चार हफ्ते में जवाब मांगा है। अगली सुनवाई पांच अगस्त तय की है।
 

विज्ञापन
High Court stays order on recovery of excess payment from policeman, seeks response from state government
अदालत का फैसला। - फोटो : adobe stock

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गलत वेतन निर्धारण के मामले में पुलिसकर्मी क्लर्क के वेतन से वसूली पर रोक लगा दी है। साथ ही राज्य सरकार से याचिका पर चार हफ्ते में जवाब मांगा है। अगली सुनवाई पांच अगस्त तय की है।

विज्ञापन


यह आदेश न्यायमूर्ति अजित कुमार की एकलपीठ ने सहारनपुर के कुलतार सिंह राठी की याचिका पर दिया है। याची वर्तमान में एसपी कार्यालय हापुड़ में तैनात है। जब वह सहारनपुर में कार्यरत था तो एक पुलिसकर्मी को छठा वेतनमान देने में गलती की। गलत वेतन निर्धारण के कारण एक कर्मचारी को अधिक वेतना जारी हो गया। अधिक वेतन पाने वाला कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गया है। ऐसे में उससे वसूली नहीं की जा सकती। इस पर विभाग ने प्रारंभिक जांच में याची को दोषी करार देते हुए उसके वेतन से दो लाख 73 हजार 473 रुपये की वसूली का आदेश दिया। याची ने इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी।
विज्ञापन


याची अधिवक्ता ने दलील दी कि वेतनमान का निर्धारण अधिकारियों के अनुमोदन पर होता है तो उसे ही दोषी मानना उचित नहीं है। बिना विभागीय जांच में दोषी पाए दूसरे कर्मचारी को गलत वेतनमान निर्धारण से अधिक भुगतान की केवल उससे वसूली नहीं की जा सकती। कोर्ट ने मुद्दा विचारणीय मानते हुए वसूली पर रोक लगाकर सरकार से जवाब मांगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed