फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court: Shiv Kumar Pal becomes Deputy Solicitor General, takes charge

High Court :  शिव कुमार पाल बने डिप्टी सॉलिसिटर जनरल, कार्यभार संभाला

Fri, 25 Jul 2025 12:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Jul 2025 12:56 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में शिव कुमार पाल को डिप्टी सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया है। विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से अधिसूचना जारी होने के बाद बृहस्पतिवार को उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया।

विज्ञापन
High Court: Shiv Kumar Pal becomes Deputy Solicitor General, takes charge
केंद्र सरकार के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल बने शिव कुमार पाल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्र सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में शिव कुमार पाल को डिप्टी सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया है। विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से अधिसूचना जारी होने के बाद बृहस्पतिवार को उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया। शिव कुमार पाल उत्तर प्रदेश सरकार में मई 2018 से जून 2023 तक शासकीय अधिवक्ता और बाद में अपर महाधिवक्ता के रूप में कार्य कर चुके हैं। विधि क्षेत्र में उनके अनुभव और दक्षता को देखत केंद्र सरकार ने यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन

इनकी नियुक्ति डिप्टी सॉलिसिटर जनरल ज्ञान प्रकाश की जगह पर हुई है। बृहस्पतिवार को अपर सॉलिसिटर जनरल के कार्यालय में हुए एक समारोह में शिव कुमार पाल का स्वागत किया गया और ज्ञान प्रकाश को विदाई दी गई। अपर सॉलिसिटर जनरल शशि प्रकाश सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नवनियुक्त शिव कुमार पाल व निवर्तमान डिप्टी सॉलिसिटर जनरल ज्ञान प्रकाश को शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन


ज्ञान प्रकाश 28 अगस्त 2014 से 12 सितंबर 2022 तक सहायक सॉलिसिटर जनरल और 13 सितंबर 2022 से डिप्टी सॉलिसिटर जनरल के पद पर कार्यरत रहे। इस अवसर पर मुख्य स्थायी अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह, शीतला प्रसाद गौड़, देशदीपक श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश चंद्र श्रीवास्तव, पं. देवेंद्र नाथ मिश्रा, मृत्युंजय तिवारी, विनय सिंह, आत्म प्रकाश त्रिपाठी, सत्य प्रकाश सिंह, संजय यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed