फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court said: Shahjahanpur SP should ensure the presence of DM, the court has issued a warrant.

UP News : डीएम के खिलाफ जमानती वारंट जारी, हाईकोर्ट ने एसपी से कहा- जिलाधिकारी की उपस्थिति कराएं सुनिश्चित

Wed, 20 Nov 2024 01:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 Nov 2024 01:18 PM IST
सार

हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद अदालत में पेश न होने पर कोर्ट ने शाहजहांपुर के डीएम के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। कोर्ट ने एसपी शाहजहांपुर को निर्देश दिया है कि वह कोर्ट में डीएम की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। 

विज्ञापन
High Court said: Shahjahanpur SP should ensure the presence of DM, the court has issued a warrant.
हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आदेश के बावजूद जवाब दाखिल नहीं करने पर शाहजहांपुर के डीएम के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। एसपी को निर्देश दिया है कि वह डीएम की उपस्थिति को सुनिश्चित कराएं। यह आदेश न्यायमूर्ति विक्रम डी चौहान ने शाहजहांपुर के बलजीत सिंह की याचिका पर दिया है।

विज्ञापन

न्यायालय ने तीन सितंबर 2024 को याचिका पर सरकारी वकील को जानकारी देने के लिए दो सप्ताह का समय दिया था। 24 अक्तूबर को सरकारी वकील ने बताया कि डीएम को पत्र भेजा गया है। लेकिन, उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया है। सरकारी वकील ने और समय देने के लिए प्रार्थना की। कोर्ट ने मोहलत बढ़ाते हुए शाहजहांपुर के डीएम को निर्देश दिया कि यदि 19 नवंबर तक वह अदालत के आदेश का अनुपालन नहीं करते हैं तो स्वयं हाजिर होकर इसका जवाब देंगे।

विज्ञापन

19 नवंबर को सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने बताया कि डीएम ने न जानकारी दी है और न ही हाजिर हुए हैं। न्यायालय ने इसे अवमानना मानते हुए डीएम के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया। वहीं,सीजेएम शाहजहांपुर को इसका अनुपालन करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed