फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court Relief to former BSP MP Akbar Ahmed Dumpy

हाईकोर्ट इलाहाबाद : बीएसपी के पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी को राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर

Wed, 12 Oct 2022 08:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Oct 2022 08:25 PM IST
सार

कबर अहमद डंपी ने 1998 का लोकसभा चुनाव आजमगढ़ से लड़ा था। याची और सपा प्रत्याशी बाहुबली रमाकांत यादव के बीच मतदान के एक दिन बाद जमकर फायरिंग हुई थी। पुलिस ने अकबर अहमद डंपी और रमाकांत यादव दोनों के साथ ही उनके समर्थकों के खिलाफ भी केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
High Court Relief to former BSP MP Akbar Ahmed Dumpy
Prayagraj News : अकबर अहमद डंपी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बहुजन समाज पार्टी से पूर्व सांसद रहे अकबर अहमद डंपी की अग्रिम जमानत की याचिका की मंजूर कर उन्हें बड़ी राहत दी है। वर्ष 1998 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान रमाकांत यादव व याची अकबर अहमद डंपी के बीच झगड़ा हो गया था और उसमें गोली भी चली थी। हालांकि फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी थी। इसी मामले में दर्ज केस को लेकर याची के खिलाफ वारंट जारी हुआ था।

विज्ञापन



जारी वारंट के खिलाफ आजमगढ़ की एमपीएमएलए कोर्ट ने याची पूर्व सांसद को कोई राहत नहीं दी थी और उनकी अर्जी को खारिज कर दिया था। निचली अदालत से अर्जी खारिज होने के बाद याची पूर्व सांसद ने हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर कोर्ट से अग्रिम जमानत की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed