{"_id":"61e5b5eed0981009886fe220","slug":"high-court-rape-convict-rinku-rajput-s-bail-application-rejected","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट : रेप के दोषी रिंकू राजपूत की जमानत अर्जी खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट : रेप के दोषी रिंकू राजपूत की जमानत अर्जी खारिज
Tue, 18 Jan 2022 03:01 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 18 Jan 2022 03:01 AM IST
सार
रिंकू राजपूत और मनोहर ने नाबालिग लड़की को पैसे का लालच देकर रेप किया। कुछ महीनों बाद जब उसके पेट में दर्द हुआ तो उसके गर्भवती होने का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
Allahabad High Court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नाबालिग से रेप के दोषी फर्रुखाबाद के रिंकू राजपूत की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। साथ ही सजा के खिलाफ अपील को सुनवाई के लिए जुलाई में मामला पेश करने का निर्देश दिया है। मामले में न्यायमूर्ति मनोज मिश्र और न्यायमूर्ति समीर जैन की खंडपीठ सुनवाई कर रही थी।
विज्ञापन
रिंकू राजपूत और मनोहर ने नाबालिग लड़की को पैसे का लालच देकर रेप किया। कुछ महीनों बाद जब उसके पेट में दर्द हुआ तो उसके गर्भवती होने का खुलासा हुआ। पीड़िता ने बताया कि रिंकू राजपूत और मनोहर ने उसके साथ कुछ महीने पहले अमर्यादित काम किया था। उसने यही बयान अदालत में भी दिया।
विज्ञापन
नाबालिग को जब बच्चा पैदा हुआ तो डीएनए रिपोर्ट में मनोहर का बॉयोलॉजिकल पुत्र साबित हुआ। रिंकू राजपूत का कहना था कि उसका डीएनए बच्चे से नहीं मिला। उसे जमानत पर रिहा किया जाए। सरकारी अधिवक्ता ने तर्क दिया कि सत्र न्यायालय ने पीड़िता के बयान के आधार पर उम्रकैद और 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। याची जमानत पाने का हकदार नहीं है।
विज्ञापन