फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth jumps into Yamuna due to stress over mobile EMI

फोन की EMI का तनाव, यमुना में कूदा युवक: शौक के लिए लिया महंगा मोबाइल, लेकिन किस्तों के बोझ ने बढ़ाई परेशानी

Sat, 22 Aug 2026 05:22 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 22 Aug 2026 05:22 PM IST
सार

घटना भोला घाट कालिंदी पुल के पास की है। कालिंदी कुंज थाने की पुलिस शुक्रवार रात 8.30 बजे गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने कुछ लोगों को शोर मचाते सुना कि एक युवक ने यमुना में छलांग लगा दी है। 

विज्ञापन
Youth jumps into Yamuna due to stress over mobile EMI
मोबाइल की ईएमआई के तनाव के कारण यमुना में कूदा युवक - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

कभी-कभी जिंदगी की परेशानियां इंसान को इतना तोड़ देती हैं कि उसे अपने सामने कोई रास्ता नजर नहीं आता। मोबाइल फोन की कुछ ईएमआई का बोझ भी एक युवक के लिए इतना भारी पड़ गया कि उसने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला कर लिया। लेकिन यमुना के तेज बहाव में मौत और जिंदगी के बीच जूझ रहे युवक दीपक के लिए कालिंदी कुंज थाने की पुलिस फरिश्ता बनकर पहुंची और उसे नई जिंदगी दे दी।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना भोला घाट कालिंदी पुल के पास की है। कालिंदी कुंज थाने की पुलिस शुक्रवार रात 8.30 बजे गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने कुछ लोगों को शोर मचाते सुना कि एक युवक ने यमुना में छलांग लगा दी है। गश्त कर रहे हवलदार शिवम और सिपाही आनंद गौतम बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने तत्काल बाढ़ विभाग के कर्मचारियों को नाव के साथ बुलाया और बचाव अभियान शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही देर में पुलिस टीम ने यमुना के पानी में डूबते एक युवक को देखा। टीम ने उसे पानी से बाहर निकाला और उसकी जिंदगी बचा ली। युवक की पहचान संजय कॉलोनी ओखला फेज-2 निवासी 30 साल के दीपक कुमार के रूप में हुई।

विज्ञापन

पूछताछ में दीपक ने बताया कि वह डांस टीचर है और माली का काम भी करता है। पिछले कुछ महीनों से आमदनी कम होने के कारण वह मोबाइल फोन की ईएमआई नहीं चुका पा रहा था। आर्थिक तंगी और लगातार बढ़ते तनाव ने उसे इस कदर तोड़ दिया कि उसने खुदकुशी करने का फैसला कर लिया।

दक्षिण पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने दीपक को समझाया और परामर्श दिया गया। इसके बाद उसे उसकी पत्नी और साले के साथ सुरक्षित घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed