फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court orders, who is building Yakutpur police station, chief secretary should investigate and tell

UP : हाईकोर्ट का आदेश, याकूतपुर पुलिस चौकी कौन बनवा रहा है, जांच कर प्रमुख सचिव बताएं

Sat, 03 May 2025 12:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 May 2025 12:12 PM IST
सार

मुरादाबाद स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इलाहाबाद हाईकोर्ट को नहीं बता सके कि याकूतपुर में पुलिस चौकी कौन बना रहा है? अब कोर्ट ने प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन को जांच का आदेश दिया है।

विज्ञापन
High Court orders, who is building Yakutpur police station, chief secretary should investigate and tell
अदालत का आदेश - फोटो : istock

विस्तार

मुरादाबाद स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इलाहाबाद हाईकोर्ट को नहीं बता सके कि याकूतपुर में पुलिस चौकी कौन बना रहा है? अब कोर्ट ने प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन को जांच का आदेश दिया है। प्रमुख सचिव को अपनी जांच रिपोर्ट जुलाई के दूसरे हफ्ते में अदालत में पेश करनी होगी।

विज्ञापन

यह आदेश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति अनीस कुमार गुप्ता की खंडपीठ ने सिराज मुस्तफा की याचिका पर दिया है। याची के अधिवक्ता इम्तियाज हुसैन ने दलील दी कि लोक निर्माण विभाग की जमीन पर बन रही पुलिस चौकी याची के घर के ठीक सामने है। यह अनधिकृत तौर पर बन रही है। इससे याची के निकासी मार्ग में बाधा पहुंच रही है।

विज्ञापन

इससे पहले कोर्ट ने विकास प्राधिकरण, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग से जानकारी मांगी तो उन्होंने बताया कि यह निर्माण कार्य उनकी ओर से नहीं कराया जा रहा है। नगर निगम ने बताया कि वह गांव उनके क्षेत्र में नहीं है। वहीं, मुरादाबाद के एसएसपी ने बताया कि पुलिस चौकी के निर्माण की जानकारी उन्हें इस याचिका के जरिये मिली है। इसके बाद उन्होंने जांच कराई तो उन्हें मालूम चला है कि यह निर्माण कार्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम करवा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के जवाब से हैरान कोर्ट ने मुरादाबाद स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से विस्तृत जानकारी मांगी थी। इस पर दाखिल हलफनामे पर अधिकारी ने बताया कि पुलिस चौकी का निर्माण स्मार्ट सिटी योजना के तहत नहीं कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed