फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court: Notice issued to President and Secretary of Press Council of India, alleging irregularities in nominating members

हाईकोर्ट : प्रेस कौंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष व सचिव को नोटिस जारी, सदस्य नामित करने में अनियमितता बरतने का आरोप

Wed, 29 Sep 2021 09:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 Sep 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
High Court: Notice issued to President and Secretary of Press Council of India, alleging irregularities in nominating members
अदालत
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन और सचिव को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में जवाब मांगा है। आल इंडिया प्रेस रिपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन व इसके अध्यक्ष आचार्य श्रीकान्त त्रिपाठी की याचिका पर यह आदेश कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एमएन भंडारी तथा न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल की खंडपीठ ने दिया है। याचिका में काउंसिल के 14वें कार्यकाल के गठन में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


याचिका पर अधिवक्ता संतोष कुमार त्रिपाठी ने बहस की। याची का कहना है कि 7 मार्च 2021 को विज्ञापन निकाला गया, जिसमें सभी पत्रकार संगठनों से सदस्यता के लिए आवेदन मांगे गए। 7 अप्रैल 2021 को श्रेणीवार सूची जारी की गई। बैठकें हुई, बाद में पता चला कि जिनके दावे खारिज कर दिए गए थे, चेयरमैन ने उन्हीं को सदस्य नामित किया है। इसमें भारी अनियमितता बरती गई है, जिसे चुनौती दी गई है।
विज्ञापन


उच्च न्यायालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने ली शपथ
उच्च न्यायालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह उच्च न्यायालय परिसर स्थित नजारत अनुभाग के बगल वाले लॉन में संपन्न हुआ। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम बिहारी, सचिव वकील, संयुक्त सचिव खेदू लाल, सहायक सचिव इम्तियाज अहमद, कोषाध्यक्ष तरुन दत्ता और 12 कार्यकारिणी सदस्यों में अमित श्रीवास्तव, इरशाद अली, अजय कुमार, बब्बन राय, जितेन्द्र कुमार, मोहम्मद शहनाज खान, राज प्रकाश कसेरा, महेंद्र सिंह यादव, अमजद खान, सुजीत कुमार, राम राज यादव और राधे किशन को उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुनीत कुमार ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी, न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी, न्यायमूर्ति अजय भनोट, महानिबंधक आशीष गर्ग, संघ के अध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ल मौजूद रहे। संचालन कमलेश कुमार सिंह ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed