{"_id":"21b5c29d2dee365d28af609356bf7fe8","slug":"high-court-news-hindi-news-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत चुनाव की प्रक्रिया रोकने पर कोर्ट ने मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत चुनाव की प्रक्रिया रोकने पर कोर्ट ने मांगा जवाब
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 16 Sep 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने ग्राम पंचायत चुनाव हेतु परिसीमन की प्रक्रिया रोके जाने पर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट ने प्रमुख सचिव पंचायती राज और निदेशक से स्पष्टीकरण देने को कहा है कि किस वजह से ग्राम पंचायत चुनावों के लिए आरक्षण व परिसीमन की प्रक्रिया रोकी गई है। मामले की सुनवाई 21 सितंबर को होगी। चंदौली के राजेश कुमार ने जनहित याचिका दाखिल कर आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार ग्राम पंचायतों का चुनाव टालकर क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत का चुनाव कराना चाहती है, इसलिए ग्राम पंचायतोें के परिसीमन की प्रक्रिया रोकी गई है।
याचिका पर मुख्य न्यायमूर्ति डॉ. डीवाई चंद्रचूड और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की खंडपीठ सुनवाई कर रही है। याची का कहना है कि ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 7 नवंबर को समाप्त हो रहा है। नियमानुसार पंचायत का पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने से पहले से चुनाव करा लेना चाहिए। प्रदेश सरकार ने इसकी प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी फिर बिना किसी वजह के इसे बीच में ही रोक दिया गया। इससे जाहिर है सरकार ग्र्राम पंचायत चुनाव टाल कर क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत का चुनाव पहले कराना चाहती है, जबकि क्षेत्र और जिला पंचायत का कार्यकाल अगले वर्ष समाप्त हो रहा है। मामले की सुनवाई 21 सितंबर को होगी।