फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court judges sworn seven additional

हाईकोर्ट में सात अपर न्यायाधीशों ने ली शपथ

Thu, 19 Feb 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 19 Feb 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट में बुधवार को सात नए अपर न्यायाधीशों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह मुख्य न्यायाधीश कक्ष में सुबह दस बजकर 40 मिनट पर आयोजित किया गया। चीफ जस्टिस डॉ. डीवाई चंद्रचूड ने शपथ दिलाई। इस मौके पर हाईकोर्ट के सभी न्यायमूर्तिगण, अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण करने वाले न्यायाधीशों में न्यायमूर्ति मुख्तार अहमद 1998 में उच्च न्यायिक सेवा में आए। न्यायमूर्ति अमर सिंह चौहान भी 1998 बैच के उच्च न्यायिक सेवा के अधिकारी रहे हैं। न्यायमूर्ति शमशेर बहादुर सिंह 1999 बैच के उच्च न्यायिक सेवा के अधिकारी रहे हैं। न्यायमूर्ति विनोद कुमार मिश्र 1999 के उच्च न्यायिक सेवा के अधिकारी रहे हैं। न्यायमूर्ति प्रमोद कुमार श्रीवास्तव 1999 बैच के उच्च न्यायिक सेवा के अधिकारी रहे हैं।
विज्ञापन


 न्यायमूर्ति राघवेंद्र कुमार 1999 बैच के उच्च न्यायिक सेवा के अधिकारी रह चुके हैं। न्यायमूर्ति प्रत्यूश कुमार ने उच्च न्यायिक सेवा 1999 में ज्वाइन की। वह हाईकोर्ट के महानिबंधक के पद पर आसीन थे। सात जजों के शपथ ग्रहण करने से हाईकोर्ट में कुल जजों की संख्या 83 हो गई है। जबकि यहां 160 पद स्वीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed